उत्कृष्ट निर्माण कार्य पर इंजीनियर विजेन्द्र विश्वकर्मा सम्मानित

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– ग्राम नापलाखेड़ी में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अवसंरचना मद से स्वीकृत उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन के सफल निर्माण कार्य पर आष्टा के इंजीनियर विजेन्द्र विश्वकर्मा को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में, उच्च गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा विभागीय निर्देशों के अनुरूप पूर्ण किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए विजेन्द्र विश्वकर्मा, प्रो. श्री हरि कन्स्ट्रक्शन, आष्टा जिला सीहोर को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी एवं

मध्यप्रदेश के केबिनेट राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा जी ने विजेन्द्र विश्वकर्मा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने उनके द्वारा प्रदर्शित ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और उत्तरदायित्व भावना को अनुकरणीय बताते हुए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान पत्र भेंट किया। यह सम्मान कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सीहोर (म.प्र.) की ओर से प्रदान किया गया। गौरतलब है कि विजेन्द्र विश्वकर्मा विश्वकर्मा समाज समिति आष्टा के उपाध्यक्ष भी हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं। उनके सम्मानित होने पर विश्वकर्मा समाज समिति ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- यह नगरपालिका किसी व्यक्ति विशेष की नही है आपकी अपनी है। आपके सहयोग से ही आज हम इस काबिल बने है कि आपकी सेवा कर सकें। नगरपालिका ने जहां प्राकृतिक धरोहर जैसे नगर का काला तालाब हो या खेड़ापति कमल तालाब दोनों ही धरोहरों को संवारने का काम किया है। वर्तमान में खेड़ापति तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ रोड़ चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है, वहीं काला तालाब पर भी पाल आदि का कार्य जारी है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेल मैदान को व्यवस्थित करने एवं सुविधापूर्ण करने के उद्देश्य से जहां प्रकाश व्यवस्था की गई है

वहीं दर्शकों के लिए बैठने हेतु उचित दर्शकदीर्घा का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही नगर की जीवन दायिनी मां पार्वती नदी के घाटों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, वहीं संगम मंदिर स्थित घाटों का निर्माण कार्य हमारी कार्ययोजना में प्रस्तावित है जो शीघ्र ही धरातल पर उतरेगा।इस आशय के विचार नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता में नपा के कम्युनिटी हाल परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथिगण नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष सिद्दीका भूरू खां,

नेताप्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, नवाब खां, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, सुभाष नामदेव, शेख रईस, अतीक कुरैशी, जाहिद गुड्डू, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, विशाल चौरसिया, तेजपाल मुकाती, व्यापार महासभा अध्यक्ष रूपेश राठौर, स्वच्छता एम्बेसेडर संध्या बजाज का मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पात्र हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि गठित परिषद के प्रारंभिक कार्यकाल से ही जहां नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा स्वयं पात्र हितग्राहियों को आवास प्राप्त हो इसके लिए प्रयासरत थी, वहीं परिषद के सभी सदस्यगण भी इसके लिए जुटे हुए थे।

सभी के प्रयासों का परिणाम रहा है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोग यहां स्वीकृति पत्र प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुए है। परिषद एवं नगरपालिका की टीम की मेहनत से आज 524 बेघर नागरिकों को अपने सपनों का आशियाना प्राप्त होगा। श्री मेवाड़ा ने कहा कि भाजपा नगर सरकार ने हर क्षैत्र में कार्य करके दिखाया है, चाहे वह पेयजल हो, सड़क निर्माण हो, जलस्त्रोतों का संरक्षण हो या फिर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हो हर सुविधाओं का नागरिकों को लाभ प्रदान करवाने में परिषद हर संभव प्रयास कर रही है। परिषद के सहयोग से आज नगर में चहूंओर विकास कार्य जारी है। जलसंकट जैसी गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए रामपुरा जलाशय से आष्टा नगर में आने वाली पाईप लाईन का कार्य भी तेजी से जारी है जो शीघ्र ही पूर्ण होगा और आप सभी नगरवासियों को पर्याप्त मात्रा में प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 524 पात्र हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि 1 लाख रूपये सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई है। साथ ही सीएमओ श्री प्रजापति ने हितग्राहियों से अपील की है कि आवास हेतु प्राप्त राशि का पूर्ण उपयोग करते हुए निर्माण 31 मार्च तक पूर्ण करें, ताकि आगामी दूसरी एवं तीसरी किश्त समयसीमा में संबंधितों के खातों में अंतरित की जा सकें। कार्यक्रम को मंचासीन अतिथियों द्वारा भी संबोधित किया गया। तत्पश्चात् 524 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन कुशलपाल लाला ने किया तथा आभार नेताप्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय एवं पार्षद जाहिद खान गुड्डू द्वारा संयुक्त रूप से व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहीगण, नपा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top