
धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 अप्रैल को आष्टा आयेंगे । मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आष्टा में जोर शोर से तैयारियों में सभी भाजपा के कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि जोर शोर से जुटे है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया की मुख्यमंत्री जी प्रातः 11 बजे हेलिकॉप्टर से आएंगे । मंडी गेट कन्नौद रोड से मुख्यमंत्री का रोड शो शुरू हो कर सांदीपनी विद्यालय पहुचेगा,

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी लाडली बहना योजना की क़िस्त का उनके खातों में हस्तांतरण करेंगे एवं सांदीपनी विद्यालय आष्टा, जावर सहित अन्य विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केंद्र का आष्टा कांटा पूजन कर विधायक ने किया शुभारम्भ, प्रथम गेंहू बिक्रेता किसान का विधायक ने किया सम्मान10 अप्रैल से सभी 25 केंद्रों पर होगा गेंहू खरीदी शुभारम्भआष्टा । आष्टा क्षेत्र में आज कन्नौद रोड पर स्तिथ शासकीय गोदाम पर बनाये गये समर्थन मूल्य पर रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिये गेहूं उपार्जन केंद्र का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधि विधान से केंद्र पर तोल कांटे का पूजन कर समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का शुभारम्भ किया ।

केंद्र पर गेहूं बेचने आये प्रथम अन्नदाता किसान भाई का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने तिलक लगा कर स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदी केंद्र पर आवक,जावक,तोल, स्लॉट बुकिंग की जानकारी ली एवं केंद्र पर जो किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आयेंगे उनके लिये, छाया,पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । विधायक इंजीनियर ने केंद्र पर बारदान कितना आया कि भी जानकारी ली ।

केंद्र प्रभारी को विधायक ने निर्देश दिए की केंद्र पर गेहूं बेचने जो भी अन्नदाता किसान भाई आये उनेह किसी भी प्रकार से कोई परेशानी,असुविधा ना हो,किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें,उनेह अगर कोई परेशानी हो तो उसे सुने ओर हल करे, अगर समस्या वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर की हो तो उनेह अवगत कराये ओर समस्या का निदान करे । खरीदी केंद्र पर खरीदी कार्य के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम नितिन टाले,किसान मोर्चे के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ईलाही,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,राकेश सिसोदिया सहित अन्य किसान,कर्मी आदि उपस्तिथ थे।

