

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अतरालिया ग्राम के बगवाई माता मंदिर एवं ग्राम में होने वाले सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक ऐसे स्थान की लम्बे समय से कमी खल रही थी जिसे आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने पूर्ण की । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को जब इस समस्या से अवगत कराया गया एवं उनसे एक टीन शेड की मांग की गई तब तत्काल विधायक द्वारा ग्रामीण जनों,जनप्रतिनिधियों की मांग पर टीन शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की ।आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ग्राम अतरालिया पहुचे एवं

बगवाई माता मन्दिर प्रांगण में 05 लाख की राशि से बनने वाले टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। निश्चित ही यह टीन शेड ग्रामवासियों के लिए ग्राम में होने वाले सामाजिक,सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिये सुविधा का एक बड़ा केन्द्र बनेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ विधायक अतरालिया में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में भी शामिल हुए ।टीन शेड निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र केशव,जयसिंह ठाकुर,डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर,सरपंच जगन्नाथ सिंह,सियाराम बाबा जी,रविन्द्र बाबा साहब सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्तिथ रहे । 5 लाख की लागत से बनने वाले टीन शेड की ग्राम को सौगात देने पर ग्रामीणों ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर थाना प्रभारी आदरणीय श्री गिरीश जी दुबे (टी.आई.) ने अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकार और धार्मिक भावनाओं के साथ मां पार्वती धाम गौशाला में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से गौ माता की पूजन-अर्चना कर आरती उतारी तथा गौ माताओं को हरी सब्जियां एवं सुदाना पशु आहार खिलाकर गो सेवा की। कार्यक्रम के दौरान मां पार्वती धाम गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) द्वारा श्री दुबे का पुष्पमाला एवं

साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया तथा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। श्री गिरीश दुबे ने गौशाला परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और यहां प्रतिदिन 100 से 150 गौ माताओं के आहार व हरी सब्जी (गो-ग्रास) की सुचारू व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सहभागी बनना चाहिए। इस अवसर पर मां पार्वती धाम गौशाला समिति उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी, कविता जयसवाल,कोषाध्यक्ष संजय सुराणा,

सचिव सुनील कचनेरिया एडवोकेट, पूर्व पार्षद पंकज यादव,पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, सुभाष नामदेव, अनील धनगर, रवि कामरिया, श्री दुबे जी ने विशेष सहयोगी विपिन सिंगी को सहयोग राशि प्रदान कर गौ सेवा में योगदान दिया। उपस्थित जनों ने भी टीआई श्री दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में गौशाला समिति के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गौ माता की सेवा को मानव सेवा का श्रेष्ठ रूप बताया

।
