मतदाता पुनः निरीक्षण में नियमविरुद्ध आपत्तियों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 774689801- र्वाचन विभाग द्वारा वर्तमान में मतदाता पुनः निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दावे एवं आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं। इस प्रक्रिया के दौरान यह बात सामने आई है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा नियमों के विपरीत आपत्तियाँ प्रस्तुत की जा रही हैं, जिससे वास्तविक और पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए आष्टा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह मेमदाखेड़ी एवं अन्य कांग्रेसजनों ने निर्वाचन अधिकारी

श्री हेमंत टाले जी से मुलाकात कर ज्ञापन के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया कि मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि दावे–आपत्तियों की जांच पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप की जाए तथा जो आपत्तियाँ नियम विरुद्ध हैं, उन्हें निरस्त किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न हो। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने निष्पक्ष एवं न्यायसंगत प्रक्रिया अपनाने की अपील की।

निर्वाचन अधिकारी श्री नितिन टाले ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी दावे–आपत्तियों का परीक्षण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य कमलसिंह चौहान, सोभाल सिंह ठाकुर मुगली, इदरीस मंसूरी, सोहेल मिर्जा, चंदरसिंग ठाकुर, जगदीश चौहान, शेख रईस, नवाब मिया राजकुमार मालवीय आत्माराम परमार, नवाब मियाँ, इमरान ख़ान, रामचरण दवारिया फारूक खान शेख राजा सेख नाजिम रमेश मालवीय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top