

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- घटनाक्रमः- दिनाँक 09/01/2026 को फरियादी ने थाना आकर रिपोर्ट किया था कि उसकी छोटी बहन उम्र 15 साल दिनांक 08/01/2026 रात्रि में बिना बताये कही चली गयी है। फरियादी व्दारा उसकी बहन की तलाश आसपङोस में सभी जगह किया कोई जानकारी नही मिली। फरियादी की नाबालिक बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा बहला फुसलाकर ले जाना बताया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।।

पुलिस कार्यवाही- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। अनुसंधान के दौरान यह पाया गया कि आरोपी पूर्व में भी अपृहरता को बहला फुसलाकर ले गया था। तत्पश्चात वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशानुसार पुलिस की टीम व्दारा मुखबिर सूचना व सायबर सेल की मदद से दिनांक 03.02.2026 को अपृहरता को आरोपी हल्लू अहिरवार पिता दुर्जन अहिरवार उम्र 21 साल निवासी ग्राम सियरमऊ थाना सिलवानी जिला

रायसेन के कब्जे से दस्तयाब किया गया व उनि पूजा सिंह राजपूत व्दारा बालिका के कथन लिये गये बाद प्रकरण मे बालिका के कथन के आधार पर धारा 87, 64(2)(m),65(1) Bns 5L,5(J)(I)/6 Pocso act का ईजाफा किया गया गया एवं आरोपी हल्लू अहिरवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालाय नसरुल्लागंज में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया। सराहनीय भूमिका -ज्ञउक्त कार्यवाही में उप निरी पूजा सिंह राजपूत, उप निरी लोकेश सोलंकी, प्र.आर. 466 भुवनेश्वर प्रसाद, प्रआर. मिनाक्षी दामले, आर. प्रकाश नर्रे, आरक्षक लवकेश, आरक्षक विश्वास की विशेष भूमिका रही।


