बडे उत्साह के साथ मनाया 56वां स्थापना दिवस

आष्टा। नगर के शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय में एनएसयुआई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांॅधी की मुर्ति एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांॅधी के छाया चित्र पर माल्यर्पण कर 56वंा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर एनएसयुआई नेता यशवंत मालवीय ने बताया कि आज कि दिन सन् 1971 में छात्र/छात्राओं को अपने अधिकार की रक्षा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की स्थापना की गई थी। वही उपस्थित एनएसयुआई के अन्य छात्र नेता ने भी अपने उदबोधन में बताया कि सतत 56 साल से सपूण देश भर छात्र संगठन महाविद्यालयो में व्यवस्था दुरूस्त करने एवं छात्र/छात्राओ की समस्याओं को हल करने की दिशा में ठोस कार्य करती आ रही है ओर आगे भी करती रहेगी। इस अवर पर आशुतोष नामदेव, निखिल कुशवाह, प्रशांत गोल्डी, देवेन्द्र राजपूत, सचिन भीष्मा, अखिलेश मालवीय, देवराज मालवीय, विजय मालवीय, आशिष तोमर, अंंिकत सिसोदिया आदि अनेक संगठन के छात्र/छात्राए एवं पदाधिकारगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top