
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हर निर्देश को, आदेश के रूप में मानकर सेवा करूंगा-विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर
नगर मंडल अध्यक्ष अंजली विशाल चौरसिया के नेतृत्व में विधायक का धूमधाम से मनाया जन्म दिवस
फलों से किया तुलादान। आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का जन्मोत्सव आष्टा नगर में स्थान स्थान पर धूमधाम से मनाया गया । विधायक के जन्मोत्सव पर रात्रि में नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजलि विशाल चौरसिया के नेतृत्व में

नगर के वार्ड क्रमांक 17 में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का जन्मदिन उत्साह उमंग के साथ मनाया गया । इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष अंजली विशाल चौरसिया की ओर से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को उनके जन्म दिवस पर फलों से तोला गया तथा उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं में तुलादान के सभी फलों को वितरित किया गया । इस अवसर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि जिस तरह से आष्टा नगर में भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल की सक्रिय युवा अध्यक्ष श्रीमति अंजली विशाल चौरसिया के

नेतृत्व में मेरा जन्मदिन स्थान स्थान पर उत्साह उमंग के साथ मनाया गया निश्चित रूप से में आपके प्यार,स्नेह आशीर्वाद से अभिभूत हूं तथा भारतीय जनता पार्टी के समस्त देव तुल्य कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद देता हूं कि आप सब ने मेरे जन्मदिन को ऐतिहासिक रूप दिया है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आप सबके आशीर्वाद से,में विधायक बना हूं और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का निर्देश मेरे लिए आदेश के समान होगा, आप जो भी निर्देश और आदेश करेंगे नगर के विकास के लिए क्षेत्र के विकास के लिए वह सब काम में करूंगा ।

किसी भी प्रकार की आप चिंता ना करें क्योंकि आपने मुझे विधायक बनाया है तो अब यह विधायक प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का कार्यक्रम स्थल पर आगमन होने पर आतिशबाजी चला कर भव्य अगवानी की गई तथा उनका मंच पर रमेश चौरसिया,श्रीमति प्रीति चौरसिया,श्रीमति सुनीता चौरसिया,
नगर मंडल अध्यक्ष अंजली चौरसिया,विशाल चौरसिया,सुमित चौरसिया,विकास चौरसिया,कुणाल चौरसिया,अंसुला चौरसिया,आयुष चौरसिया,ने

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया । इस अवसर पर मंचासीन नगर के समाजसेवी जितेंद्र सोनी दादा दयालु,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति हेमकुंवर मेवाडा, जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, मिट्ठू पुरा सरकार,योगेंद्र सिंह ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर का भी स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन विशाल चौरसिया ने किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद,पदाधिकारी,कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे सभी ने विधायक का स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी ।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कन्नौद पहुच कर देवास जिले की खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सुशीला देवी शर्मा जी के दु:खद निधन पर उनके निज-निवास कन्नौद पहुंचकर पूज्य माताश्री के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल शर्मा परिवार के सदस्यो से मिलकर सांत्वना प्रकट की।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज सर्व सिद्ध श्री बगलामुखी तारा महाशक्ति पीठ कुमारिकावन बिजानाधाम शाजापुर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना, पूर्णाहुति कार्यक्रम में सम्मिलित होने आष्टा विधायक बीजानाधाम पहुचे ओर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए । आज आयोजित उक्त कार्यक्रम में पूज्य संत श्री लोकेशानन्द जी महाराज, उत्तम जी महाराज, टीकोन धाम वाले गुरुजी, नीम करोरी बाबा के शिष्य रबिन्द्र जोशी रब्बू गुरुजी, कैलाश गुरुजी, अशोक कैथवास जी, मप्र शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल मंत्री, श्री अरुण भीमावद विधायक शाजापुर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तपन भौमिक सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी नागरिक उपस्तिथ रहे।
