
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के साईं कॉलोनी में स्थित अखिल भारतीय जाट महासभा प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय जाट के निवास पहुंचे अखिल भारतीय जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पचोर, महिला प्रदेश अध्यक्ष अजुध्या जी गोदारा एवं ऑल इंडिया चेयरमेन आरटीओ एवं ट्रैफिक कमेटी ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस नई दिल्ली एवं इंदौर शहर अध्यक्ष सी एल मुकाती।

जहां सभी का धनंजय जाट परिवार द्वारा भांजी साक्षी जाट ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया। इसके पश्चात उपस्थित समाज जनों ने सामाजिक चर्चा करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट की प्रशंसा करते हुए कहा कि धनंजय बहुत ही मेहनती है, इसी के साथ धनंजय जाट ने सभी का धर्म पटिका डालकर भव्य स्वागत किया। इसी के साथ अतिथियों का साफा बांधकर नवीन जिम्मेदारी सपने पर हृदय से आभार व्यक्त करते हुए, सभी का धन्यवाद ज्ञात किया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश महिला इकाई ज्योति जाट, सीमा जाट, भोपाल जिला अध्यक्ष योगिता सिंह, संदीप चौधरी पचोर, बंटी बाबू जाट इंदौर, रामावतार जाट पिचकिया अमरपुरा, अंबाराम जाट आदि अन्य समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान धनंजय जाट ने कहा की यहां तो मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि संगठन के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई में भी मध्य वार्गी लोगों की मदद करने एवं इंदौर शहर में इलाज कराने आने वाले समाज के लोगों का अस्पतालों में पहुंचकर हाल-चाल जानने एवं

उनकी हर संभव मदद करने वाले प्रदेश के सक्रिय ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष विलास जी पटेल भाई साहब एवं हर सामाजिक कार्य में अपने उपस्थिति देकर समाज की बहन बेटियों एवं बहू को प्रेरित करने वाली महिला प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या जी गोदारा भाभी जी एवं आपके माध्यम से अखिल भारतीय जाट महासभा से जुड़कर समाज हित में कार्य करने का अवसर मिला। मैं आगे भी भाई साहब विलास पटेल जी एवं आपके मार्गदर्शन से अखिल भारतीय जाट महासभा से जुड़ा रहकर समाज हित के कार्य करता रहूं, यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशीकी बात है।


