परिश्रम से निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सकता है – तहसीलदार रामलाल पगारे, सी.एम. राइज़ स्कूल में पांच दिवसीय कॅरियर मेला और कॅरियर काउंसलिंग का शुभारंभ

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा में पांच दिवसीय कॅरियर मेला एवं कॅरियर काउसलिंग का शुभारंभ तहसीलदार रामलाल पगारे द्वारा किया गया। सी.एम.राइज़ विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय चयन में सहायता करना और विभिन्न कॅरियर अवसरों की जानकारी देना है।

तहसीलदार रामलाल पगारे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। विद्यार्थी शिक्षकों की बातों पर ध्यान दें तो वो सही दिशा में जा सकते है। वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है जो विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में पूरे मनोयोग से प्रयास करेगा उसकों सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मोबाइल का उपयोग केवल अध्ययन के लिए ही करें अन्यथा मोबाइल के दुरूपयोग से उनका भविष्य अंधकारमय हो सकता है।

विद्यार्थियों ने मेडिकल सांइस, इंजीनियरिंग, कॉमर्शियल पॉयलेट, वैज्ञानिक, प्रबंधन, कानून, कृषि, प्रशासनिक सेवाएं आदि से संबंधित प्रश्न किए। जिनका उत्तर तहसीलदार द्वारा दिया गया। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि पांच दिवसीय कॅरियर मेला एवं कॅरियर काउंसलिंग में भिन्न भिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएंगा जिससे विद्यार्थी लाभाविंत हो सकें। उन्होंने कहा कि इस दौरान शैक्षणिक संकायों की जानकारी, स्थानीय उद्योग एवं संस्थानों का परिचय,

कौशल शिक्षा के प्रति जागरूकता, स्थानीय उद्योगपति अथवा उघमी से संवाद, शासकीय सेवा संबंधी जानकारी, उच्च शिक्षा के अवसर, जीवन कौशल, कॅरियर योजना एवं भविष्य की तैयारी पर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों से फीडबेक प्राप्त कर उनका मार्गदर्शन किया जाएंगा। कार्यक्रम का संचालन कॅरियर काउंसलिंग प्रभारी नवीन मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अंत्येश धारवां, राजेन्द्र मौर्य, डॉ. तेजपाल सिंह, विजय अडगले आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top