
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नव नियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी का इंदौर से भोपाल जाते समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस द्वारा बाईपास चौराहे पर स्वागत किया स्वागत के दौरान नव नियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि पूरे देश में महिला उत्पीड़न के मामले में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है बेरोजगारी कानून व्यवस्था मध्यप्रदेश में बेहाल है हम सब लोग महिलाओं के अधिकार के लिए युवाओं को

रोजगार के लिए और देश के अन्नदाता किसान के अधिकार के लिए संघर्ष करते रहेंगे उपरोक्त स्वागत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, नगर अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू, ग्रामीण अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवास संगीता यादव,घनश्याम जांगड़ा,श्रीमती राखी परमार, श्रीमती गीता कुशवाहा,तबस्सुम खान,प्रमिला सिरसौट,श्रीमती हेमलता चौहान, कांताबाई ,रामकली बाई,

तेजू चौहान, रेखा,सीता, कमलाबाई, रीना मलेशिया,तेज कुमार चौहान, संजू ,सीमा, अलका यादव, पूर्व पार्षद सुषमा, ममता काकोरी,संगीता जमुना, दीपिका,सहन बी, सुनील कटारा, सुनील यादव, हरेंद्र नौगांव,वीरेन्द्र कोलरी,सन्नवर खान, रशीद नेता जी, लोकेंद्र बनावट,देवराज परमार,देवेंद्र परमार, डॉ हरि मेवाड़ा, डॉ एजाज खान, बब्बन खान,दिग्विजय मेवाड़ा, शंकर सक्सेना,दिलीप मालीखेड़ी, रिजवान माहिर, नासिर मसूदी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

Updatenews247.com धनंजय जाट 7746898041 सीहोर, 01 दिसंबर, 2025
विश्व एड्स जागरूकता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओ में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान सभी हो एड्स फैलने के कारणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीहोर में विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।

सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया की 01 दिसम्बर को सम्पूर्ण विश्व में विश्व एड्स जागरूकता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 1987 में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) शुरू किया गया, बाद में 1992 में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स से प्रभावित व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती हैं, इसलिये इस बीमारी से बचाव के लिये जागरूकता फैलाना अति आवश्यक हैं।

updatenews247.com धनंजय जाट 7746898041 सीहोर, 01 दिसंबर, 2025
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र आर्य ने 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एवं विद्युत विशेष छूट के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला न्यायालय परिसर से प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक विद्युत के लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा की।

इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश श्री एम. के. वर्मा, न्यायाधीश उपं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, न्यायाधीश श्री दीपेन्द्र मालू विद्युत महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, पैनल लॉयर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

नेशनल लोक अदालत में विद्युत प्रकरणों में भारी छूट
सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि उर्जा विभाग द्वारा विद्युत अधिनियम से संबंधित न्यायालय में लंबित व प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के संबंध में छूट के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार न्यायालय में लंबित विद्युत अधिनियम के योग्य प्रकरणों में सिविल दायित्त्व में 20 प्रतिशत एवं नियमानुसार संपूर्ण ब्याज की छूट एवं

प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में भी सिविल दायित्व में 30 प्रतिशत एवं नियमानुसार संपूर्ण ब्याज की छूट रहेगी, यह छूट मात्र नेशनल लोक में समझौता करने पर सिविल दायित्व की राशि 10,00,000/- (दस लाख रूपये) तक के प्रकरणों में लागू रहेगी। इसके साथ ही नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार जलकर एवं संपत्ति कर अधिभार में नेशनल लोक अदालत के संबंध में विशेष छूट के निर्देश जारी किए गए है।

