
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सृजन, निर्माण, सृष्टि के रचयिता, देव शिल्पी,ब्रह्मांड के प्रथम इंजीनियर, भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्म आज ही के दिन माघ मास की त्रयोदशी शुक्ल पक्ष को हुआ था! आस्था की नगरी आष्टा में आज भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव, प्राकट्य दिवस के रूप में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। दिनांक 30 जनवरी शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें देर रात्रि तक भजन संध्या चली। दिन शनिवार को बुधवारा आष्टा में स्थित श्री विश्वकर्मा राधाकृष्ण मंदिर में महाआरती की गई। महाआरती पश्चात् विश्वकर्मा मंदिर आष्टा से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

जो आष्टा के प्रमुख मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल पाड़लिया रोड विश्वकर्मा समाज धर्मशाला पर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमे समाज के 05 नवयुगल जोड़े विवाह परिणय बंधन में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण पधारे जिसमें मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री कारण सिंह वर्मा, विधानसभा आष्टा के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पवन पाटीदार नगर पालिका आष्टा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा चकल्दी, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय फ़ौजी, सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह,

पूर्व नपाध्यक्ष मीना विनीत सिंघी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, सहित कई जनप्रतिनिधियों का समाज समिति द्वारा सम्मान सत्कार किया गया एवं सभी अतिथियों ने वर बधु को आशीर्वाद प्रदान किया और सभी समाज बंधुओ को श्री विश्वकर्मा भगवान के जन्मोत्सव की बधाई प्रेषित की। इसी दौरान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरुस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा सहित, उत्सव समिति, युवा संगठन समिति, महिला मंडल, युवा वाहिनी, विवाह समिति, धर्मशाला निर्माण समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी को धन्यवाद स्वरुप आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा एवं विष्णु विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– सृष्टि के रचयिता, देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आष्टा नगर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। विश्वकर्मा समाज आष्टा, जावर द्वारा आयोजित यह महोत्सव 31 जनवरी 2026, शनिवार को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ सम्पन्न होगा। प्रातः 7 बजे, श्री विश्वकर्मा, राधाकृष्ण मंदिर बुधवारा आष्टा पर भगवान श्री विश्वकर्मा जी की महाआरती की जावेगी तथा प्रसादी वितरण किया जाएगा।

इसके पश्चात मंदिर परिसर से भगवान विश्वकर्मा जी की आकर्षक झांकी, ढोल, बैंड-बाजों एवं जयघोष के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में युवा संगठन समिति, मुख्य समाज समिति एवं बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित होंगे। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पाड़लिया रोड (कन्नोद रोड़), वैष्णवी नगर के पास स्थित विश्वकर्मा समाज धर्मशाला स्थल पर पहुँचेगी। विश्वकर्मा धर्मशाला स्थल पर विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन

एवं अविवाहित युवक, युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित होगा साथ ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज सेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्ध जनों का सम्मान व पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में पधारने वाले अतिथियों का समाज समिति द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सत्कार किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए समाज समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा तथा उत्सव समिति अध्यक्ष मेहरबान विश्वकर्मा ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।


