
धनतेरस का पर्व दीपावली उत्सव का पहला और बेहद शुभ दिन होता है। इस दिन को भगवान धन्वंतरि के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है और इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा विधि- विधान से की जाती है। इस पर्व को धन, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। यही नहीं इस दिन विशेष रूप से धन से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। प्राचीन शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन की गई खरीदारी केवल भौतिक लाभ नहीं देती, बल्कि यह माता लक्ष्मी और कुबेर जी की विशेष कृपा को भी दिखाती है। इसी वजह से लोग इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं और साथ ही, कुछ विशेष चीजें भी घर लाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप धनतेरस के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करती हैं तो बहुत शुभ माना जाता है। आइए जाने कि कौन सी राशि के लिए क्या खरीदना शुभ हो सकता है।

*मेंष* :- आज प्रतिस्पर्द्धा के कारण आय बढ़ेगी।नौकरीं में अनुकूल समय होगा।निजजनो से कार्य मे सहयोग लाभ देगा।आर्थिक सफलता मिलेगी।
उपाय:- श्री सूक्त का पाठ करें
क्या खरीदे: मेष राशि वाले जातकों को घर में उपयोग होने वाली चीजें जैसे झाड़ू, बर्तन और सजावट का सामान खरीदना चाहिए
*वृष* :- आज साझेदार व सहकर्मी के कार्यो से तनाव हो सकता है।कार्य प्रभावित होंगे।दोपहर बाद नवीन सुख के साधन खरीदी के योग बनेंगे।उधारी कम होगी।
उपाय:- भगवान विष्णु का लाल चंदन से अभिषेक करें
क्या खरीदे: वृषभ राशि के लोगों को धनतेरस के दिन चांदी की धातु से बनी चीजें खरीदनी चाहिए.

*मिथुन* :- आज व्यवसाय बदलाव हो सकता है।शेयर बाजार,भूमि सम्बन्धी कार्यो में लाभ होगा।मङ्गल कार्यो में समय व्यतीत हो सकता है।
उपाय:- यज्ञोपवीत भगवान श्रीविष्णु को अर्पण करे
क्या खरीदे: मिथुन राशि वाले लोग कांसे का बर्तन खरीद सकते हैं. इससे माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि का आशीर्वाद आपके घर पर बना रहेगा.
*कर्क:-* आज निकटम जनों से मनमुटाव हो सकता है।धन अपव्यय हो सकता है।व्यापार में साहस व दूरदर्शिता से लाभ मिलेगा।नौकरीं में कार्यभार कम रहने से प्रसन्नता रहेगी।
उपाय:-तुलसी के पौधे की पूजन करें
क्या खरीदे: कर्क राशि जातकों को इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा व वस्त्र खरीदना चाहिए.

*सिंह:-* आज पुराने रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते है।रोजगार,संतान आदि पक्ष में अनुकूलता रहेगी।नवीन भवन का योग बन सकता है।
उपाय:-भगवान विष्णु के मंदिर में तांबे का पात्र दान करें
क्या खरीदे: सिंह राशि वाले जातकों को धनतेरस के दिन सोने या तांबे की वस्तु अवश्य खरीदना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है
*कन्या* :- आज सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है।आभूषण से लाभ हो सकता है।दोपहर बाद तनावग्रस्त हो सकते है।निर्माण कार्यो में बाधा मिल सकती है।नौकरीं में दबाब होगा।
उपाय:-घर में धार्मिक ग्रंथो का पाठ करें
क्या खरीदे: कन्या राशि वाले इस दिन कांसे का बर्तन खरीदें और पन्ना रत्न धारण करें. धनतेरस के दिन ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है.

*तुला:-* आज आप जो भी कार्य करते है उसमें आशानुकूल सफलता रहेगी।धन संचय से हर्ष रहेगा।घर मे आमोद प्रमोद होगा।अतिथि सत्कार हो सकता है।
उपाय:- हल्दी मंदिर में दान करें
क्या खरीदे: तुला राशि वाले लोगों के लिए सोने और हीरे के गहने खरीदना बेहद शुभ होगा साथ ही सजावटी सामान भी खरीदें।
*वृश्चिक:-* आज बेकार पड़ी भूमि के विक्रय से प्राप्त राशि से नवीन सम्पत्ति खरीद सकते है।इन्वेस्टमेंट लाभकारी परिणाम देगा।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:- जायफल भगवान शिव को अर्पण करें
क्या खरीदे: वृश्चिक राशि वाले जातकों को तांबे के बर्तन और वाहन,भवन आदि खरीदने चाहिए. ऐसा करने से भगवान धनवंतरि की कृपा घर पर बनी रहती है, जीवन में सकारात्मकता आती है और आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं.

*धनु:-* आज नैतिकता के गुण से कार्य में प्रगति रहेगी और मन को संतुष्टि मिलेगी।नवाचार के कार्य आपको लाभ देंगे ओर भविष्य का रास्ता मजबूत करेंगे।
उपाय:- इत्र माता दुर्गा का अर्पण करें
क्या खरीदे: धनु राशि वाले जातकों के लिए धनतेरस के दिन सोने-चांदी पीतल की वस्तु और वाहन खरीदना बेहद शुभ होगा
*मकर:-* आज मकान,दुकान,ऑफिस में इन्वेस्टमेंट हो सकता है।धार्मिक रुचि बढ़ेगी।दोपहर बाद पारिवारिक विवाद में फंस सकते है।मन सुस्त हो सकता है।
उपाय:- ब्राह्मण स्त्री को लाल चूड़ियां दे
क्या खरीदे: धनतेरस के दिन मकर राशि वाले जातकों को चांदी के गहने और तांबे का बर्तन खरीदने का सुझाव दिया जाता है.

*कुम्भ:-* आज शासकीय समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।शिक्षा,सर्विस क्षेत्र में सफलता रहेगी।किराया व ब्याज राशि से लाभ होगा।
उपाय:- लाल वस्त्र छोटी कन्या को दान दें
क्या खरीदे: मकर राशि वाले जातक इस दिन स्टील के बर्तन खरीद सकते हैं साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदना शुभ होगा
*मीन* :- आज सन्तान आदि सुख एवं पारिवारिक सामंजस्य रहेगा,मांगलिक प्रसंगों पर धन खर्च होगा।नौकरीं में तनाव कम होगा।त्वरित निर्णय से व्यापार में लाभ होने के संभावना है।
उपाय:- मंदिर में जल सेवा करें
क्या खरीदे: धनु राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन घर सजाने का सामान, बर्तन और सोने के आभूषण समेत अन्य चीजें खरीदनी चाहिए.

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

