

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय किसान संघ जिला सीहोर की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी के बैठक कक्ष में आयोजित की गई सर्वप्रथम ध्वज लगाकर एवं भारत माता एवं भगवान बलराम जी का पूजन एवं द्वीप प्रज्वलन कर परिचय के साथ बैठक की विधिवत शुरुआत की गई बैठक में उपस्थित जिले में निवासरत प्रांत,संभाग के कार्यकर्ता जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं सभी तहसीलों से आए तहसील अध्यक्ष मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से यह बिंदु रहे इस माह हमारा भारत माता पूजन उत्सव जो की 26 जनवरी से प्रारंभ होगा जिसको अधिकतम ग्राम समिति स्तर पर मनाया जाएगा ऐसा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्य लिया जिसमे की किसान संघ के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों के साथ मिलकर भारत माता का पूजन करेंगे। तत्पश्चात विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से ₹ 2700 ऊपर गेहुं खरीदी होना चाहिए एवं जिले में शासन द्वारा प्रस्तावित जो योजना संचालित हो रही है उन में बहुत विलंब हो रहा है जो समय पर पूर्ण हो जैसे- सिंचाई योजना, नवीन मंडी परिसर योजना आदि।

इस वर्ष सरकार को गेहूं खरीदी मिनिमम 2700 रुपए पर की जानी चाहिए ₹2700 पर यदि इस वर्ष गेहूं खरीदी नहीं करती है तो भारतीय किसान संघ आगामी समय मैं सड़कों पर उतरेगा एक तरफ महंगाई के कारण खेती में लागत बढ़ती जा रही है और दूसरी तरफ फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है साथ में प्राकृतिक प्रकोप हो जाने के बावजूद भी सही से समय पर व सही पद्धति से सर्वे नहीं हो पाता है जिसके कारण मुआवजा और बीमा से भी वंचित रह जाता है लगातार खेती घाटे का सौदा बन रही है किसानों के लिए सरकार के द्वारा संचालित कई योजनाएं दिख रही है लेकिन वह समय पर पूर्ण नहीं हो पाती है साथ है

वर्तमान में किसानों को विभिन्न शासकीय कार्यालयो में आ रही समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई विभिन्न विभागों जैसे राजस्व बिजली कृषि सहकारिता आदि विभागों में लटकाने- भटकाने वाली पद्धति से किसान परेशान हो रहे हैं चाहे बिजली विभाग में निर्बाध वह गुणवत्ता वाली बिजली की समस्या हो, य बिना कारण किसानों को बिजली का लोड बढ़ाना, राजस्व विभाग में कई प्रकार की विभागीय त्रुटियां सुधार में किसानों को अनावश्यक परेशान किया जाता है तथा विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की मांग की जाती है नामांतरण बंटवारे में अनावश्यक विलंब किया जाता है समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज गुणवत्ता युक्त एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध नहीं हो पता है।

ये रहे उपस्थित- बैठक में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला मंत्री कमल सिंह यादव, जिला सहमंत्री मोहन पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह ठाकुर,जिला युवा वाहिनी संयोजक सचिन पटेल जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान सिंह मेवाडा, ईश्वर लाल आर्य ऋषि परमार अध्यक्ष श्यामपुर पर्वत गौर, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा आष्टा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र आर्य, इछावर तहसील मंत्री श्रावण नगर ,आष्टा तहसील मंत्री विनोद राठौर, श्यामपुर तहसील मंत्री दीपक मीणा नवीन शर्मा श्याम जी नगर संयोजक एवं अन्य किसान संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
