थाना पार्वती अंतर्गत चोरी हुई बोलेरो पिकअप पार्वती पुलिस द्वारा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जिला सीहोर के थाना पार्वती क्षेत्र अंतर्गत हुई वाहन चोरी की घटना में पार्वती पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी गई बोलेरो पिकअप वाहन को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना का विवरण :- दिनांक 09.01.2026 को प्रातः 03:00 बजे से 07:00 बजे के मध्य फरियादी के घर के सामने शुजालपुर रोड, थाना पार्वती,

जिला सीहोर से बोलेरो पिकअप वाहन चोरी होने की रिपोर्ट फरियादी द्वारा दर्ज कराई गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध क्रमांक 13/26, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान वाहन चोर एवं चोरी गए वाहन की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर तथा

थाना प्रभारी पार्वती श्री हरिसिंह परमार के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
गठित टीमों को देवास, शाजापुर, राजगढ़ एवं कालापीपल क्षेत्रों में रवाना किया गया। सीसीटीवी कैमरों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी गई बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP 09 GE 4217 को बेरछा दातार, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर से बरामद किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी :- आरोपी मोहन सिंह राजपूत पिता हरिसिंह राजपूत,

उम्र 54 वर्ष, निवासी बेरछा दातार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अन्य साथीगण के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका- उप निरीक्षक अजय जोझा, सहायक उप निरीक्षक हीरेश सोनी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया, आरक्षक नितिन वर्मा, आरक्षक चंद्रभान सेन, आरक्षक सचिन वर्मा एवं आरक्षक शैलेंद्र पटेल की उल्लेखनीय भूमिका रही। — थाना पार्वती पुलिस, जिला सीहोर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top