प्राचीन शंकर मंदिर मार्ग पर डामरीकारण कार्य प्रारम्भ

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन शंकर मंदिर में नगर के श्रद्धालुओं को दर्शनार्थ आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसी को दृष्टिगत रखते हुए महाशिवरात्रि पर्व के 1 दिन पूर्व शंकर मंदिर जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग पर नगर पालिका द्वारा डामरीकरण कार्य प्रारंभ कराया गया. उक्त कार्य का शुभारंभ उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपाल पटाड़ा, सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति, पार्षद डॉ सलीम खान, कमलेश जैन,

रवि शर्मा, अरशद अली, महेन्द्र सिंह गुणवान, उपयंत्री अनिल धुर्वे, सतीश मेवाड़ा की उपस्थिति में किया गया. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाडा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्राचीन शंकर मंदिर में बड़ी संख्या में नगर के श्रद्धालु जन पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचेंगे, नागरिकों को आवागमन में सुविधा न हो इसके चलते परिषद में उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग पर डामरीकरण कार्य करने का निर्णय लिया जो महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व ही पूर्ण होकर नागरिकों को यह मार्ग आवागमन में सुगमता प्रदान करेगा. लगभग 4 लाख की लागत से 100 मीटर लंबे क्षतिग्रस्त मार्ग पर डामरीकरण का कार्य पूर्ण होगा।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- “जल ही जीवन है”, और नदियाँ हमारी संस्कृति एवं जीवन का आधार रही हैं। यदि समय रहते हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को पीने के लिए साफ़ पानी भी नहीं मिलेगा। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह ने नगर की जीवन दायिनी माँ पार्वती नदी के तट पर श्रमदान कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए. श्रमदान के तहत नगर के जागरूक नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक साथियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर नदी के तटो को कचरा मुक्त किया. श्री मेवाड़ा ने कहा कि श्रमदान केवल सफाई नहीं है, यह नदियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रेम को दर्शाता है। आज हमारा यह छोटा सा प्रयास – जैसे नदी से प्लास्टिक हटाना, उसकी गाद निकालना, या किनारों को साफ करना – नदी को नया जीवन दे सकता है।

आज हमें मिलकर शपथ लेनी होगी कि हम न तो नदी में कचरा डालेंगे और न ही दूसरों को ऐसा करने देंगे। हम सब मिलकर, चाहे वह बच्चा हो, युवा हो या वृद्ध, इस श्रमदान आंदोलन को एक जन-आंदोलन बनाएं। जब समाज साथ खड़ा होता है, तो नदियां फिर से निर्मल और अविरल हो सकती हैं। कृपया नदी एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। स्वच्छ नगर स्वस्थ नगर ही हमारी पहचान बने इस तरह से अपनी दिनचर्या में सफाई कार्य को लेकर ही साफ सही कार्य करें. इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खा, पार्षद मेहमूद अंसारी, कुशलपाल लाला, मनीष श्रीवास्तव, मोहम्मद इसरार, गबू सोनी, रमेश यादव, प्रह्लाद वर्मा सहित नपा के स्वच्छता एवं जल शाखा के कर्मचारीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top