जिले में पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने के कलेक्टर ने दिए निर्देश पीएनजी से शेष उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए आयोजित किए जाएंगे विशेष कैंप एलपीजी की तुलना में किफायती और सुरक्षित है पीएनजी

जिले में पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने के कलेक्टर ने दिए निर्देश पीएनजी से शेष उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए आयोजित किए जाएंगे विशेष कैंप एलपीजी की तुलना में किफायती और सुरक्षित है पीएनजी सीहोर, 07 अप्रैल, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले में एलपीजी के विकल्प के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपयोग को बढ़ावा देने और आगामी तीन माह में जिले में पीएनजी कनेक्शनों का अधिकतम विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशानुसार जहां-जहां पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है, वहां शेष उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में पीएनजी के लाभों की जानकारी दी जाएगी और उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, जिला स्तरीय सीजीडी समिति की बैठकों में नियमित समीक्षा कर कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जिले में आगामी तीन माह में पीएनजी के विस्तार के लिए अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। क्या है पीएनजी (PNG) पीएनजी अर्थात पाइप्ड नेचुरल गैस, एक ऐसी गैस है जो पाइपलाइन के माध्यम से सीधे घरों, संस्थानों और उद्योगों तक पहुंचाई जाती है। यह एलपीजी सिलेंडर की तरह बार-बार भरवाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि लगातार सप्लाई बनी रहती है। पीएनजी के प्रमुख फायदे पीएनजी एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि इसमें गैस लीक होने पर तुरंत पहचान संभव होती है और विस्फोट का खतरा कम होता है। इसके अलावा यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। पीएनजी का उपयोग बेहद सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और स्टोरेज की परेशानी नहीं होती। गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध रहती है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। खर्च में भी किफायती पीएनजी आमतौर पर एलपीजी की तुलना में सस्ती पड़ती है। इसमें उपभोक्ता जितनी गैस उपयोग करता है, उसी के अनुसार बिल का भुगतान करता है, जिससे अनावश्यक खर्च नहीं होता। साथ ही, इसमें ट्रांसपोर्टेशन और हैंडलिंग का खर्च भी कम होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top