जनपद पंचायत आष्टा में ‘अल्पविराम परिचय कार्यशाला’ संपन्न

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान एवं जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का सफल आयोजन जनपद पंचायत सभागृह, आष्टा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के सीईओ श्री अमित व्यास, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, जिला संपर्क प्रभारी डॉ. मंगलेश जायसवाल,

तथा राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर श्री राकेश शर्मा एवं श्रीमती बबली शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न टूल्स एवं गतिविधियों के माध्यम से तनावमुक्त रहकर आनंदपूर्ण जीवन जीने की कला सिखाई गई। प्रतिभागियों ने अपने नाम, बचपन के नाम एवं अभिरुचियों के माध्यम से आत्मपरिचय साझा किया। राज्य आनंद संस्थान का परिचयात्मक वीडियो प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात डॉ. मंगलेश जायसवाल द्वारा “आनंद की ओर”

सत्र संचालित किया गया, जिसमें जीवन में सकारात्मक सोच एवं आत्मचिंतन के महत्व पर चर्चा हुई। “रिश्ते” सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर राकेश शर्मा द्वारा तथा “जीवन का लेखा-जोखा” सत्र का संचालन श्रीमती बबली शर्मा द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने इन सत्रों में अपने अनुभव साझा किए और आत्मविश्लेषण का अवसर पाया। मास्टर ट्रेनर श्री राकेश शर्मा जी द्वारा रुचिकर गतिविधियां भी कराई गई। कार्यशाला के दौरान CCD सत्र, शॉर्ट वीडियो प्रदर्शन एवं आनंद भोज का भी आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय कार्यशाला में विभिन्न विभागों के लगभग 50 अधिकारी एवं

कर्मचारी सम्मिलित हुए, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “अल्पविराम” जैसी कार्यशालाएँ जीवन में नई ऊर्जा और आत्मसंतोष का संचार करती हैं। कार्यक्रम का संचालन मेंटर हरेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन मेंटर मुकेश राठौर ने किया। स्वागत भाषण मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक भगवत शरण लोधी ने दिया। अतिथियों का स्वागत मेंटर्स कन्यालाल दरिया, नवांकुर प्रभारी महेश चंदेल, दीप्ति चौरसिया, राधेश्याम एवं महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन आत्मसंतोष एवं आनंद के वातावरण में हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top