आष्टा सर्राफा व्यापारी संघ की वार्षिक बैठक संपन्न हुई

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- स्थानीय गीतांजलि गार्डन में सर्राफा व्यापारी संघ की वार्षिक बैठक हुई, सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विधिवत् शुभारंभ किया, तत्पश्चात अतिथि सत्कार किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एवं वक्ता संतोष सर्राफ ( सचिव ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश) एवं वक्ता नवीन मुदभटकल (पीएमटी बुलियन एमसीएक्स) ओर संघ के संरक्षक रविंद्र राका उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत व सम्मान सभी व्यापारियों की ओर से संघ के अध्यक्ष गणेश सोनी, सचिव धर्मेंद्र सोनी व कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनी के द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम वक्ता नवीन मुदभटकल ने एमसीएक्स शेयर बाजार के बारे में फैली विसंगतियों को दूर करने के लिए किस प्रकार से व्यापारियों को जागरूक रहना है इस पर प्रकाश डाला। उसके बाद मुख्य अतिथि संतोष सर्राफ में वर्तमान में व्यापार में आने वाली परेशानियों से निपटने व भारतीय मानक ब्यूरो के जटिल प्रक्रिया को समझाने का प्रयास किया, व्यापारियों के अनेक प्रश्नों के समाधान करने के लिए आयोजित इस बैठक में नगर के सभी सराफा कारोबारी ने भाग लिया। साथ ही मुख्य अतिथि संतोष सर्राफ द्वारा बताया गया कि आगामी 21 व 22 जून 2025 को भोपाल में

मध्य प्रदेश के सभी सराफा व्यापारियों का महासम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें प्रदेश में पहली बार ज्वेलरी प्रदर्शनी (एग्जिबिशन) ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ के नाम से, साथ ही पारंपरिक वेशभूसा में ज्वेलरी फैशन शो आयोजित होने जा रहा है,जिसमे सभी व्यापारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। प्रदेश में पहली बार हो रहे इस प्रकार के आयोजन का होना निश्चित रूप से सोने एवं चांदी के कारोबारी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन नीलेश देव्वाल ने व अंत में आभार रविंद्र राका ने माना।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- आनलाइन शिव महापुराण का आयोजन, समिति ने की आन लाइन कथा श्रवण करने की अपील, अगर जीवन में थोड़ा दु:ख आए तो भगवान को दोष मत दीजिए-अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा। ईश्वर आपको दर्द, दु:ख और पीड़ा तभी देते हैं जब उन्हें आपको आपके पाप के प्रति जागरूक करना होता है। ये दु:ख आपको आपके संचित पाप कर्मों के कारण अथवा वर्तमान में की जाने वाली गलतियों के कारण मिलते हैं। आप ये पाप कर्म करते जाते हैं और परिणाम के बारे में नहीं सोचते। आपको इन पाप कर्मों के प्रति सचेत करने के लिए भगवान दु:ख देते हैं,

जो आपके कर्मों का ही परिणाम होता है। भगवान आपको दु:ख और पीड़ा इसलिए भी देता है, ताकि आप अपने जीवन के प्रति नजरिया बदलें। दूसरों से अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित हों। उक्त विचार जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वरधाम पर जारी सात दिवसीय आन लाइन शिवपुत्री शिवमहापुराण के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे। उन्होंने बताया कि यह कथा महाराष्ट्र के लातूर में होने जा रही थी, लेकिन अधिक बारिश होने से अब इस कथा को धाम पर आन लाइन की जा रही है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कहाकि आप अपने घरों पर सोशल माध्यम से इस कथा का आनंद ले, इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है। कथा के दौरान अनेक भक्तों के पत्रों का अध्ययन करते हुए पंडित श्री मिश्रा ने कहाकि भगवान पर विश्वास मजबूत होना चाहिए, एक पत्र में दरभंगा के चंदन कुमार ने बताया कि वह लड़ाई-झगड़े के केस में उलझे हुए थे, लेकिन जब उन्होंने धाम की कांवड में आकर एक बार दिल से बोल बम को जयघोष किया तो उनको न्यायालय की समस्या से समाधान हो गया। भगवान शिव की आराधना करने वाला भक्त कभी दुखी नहीं रहता।

भगवान भोलेनाथ हर भक्त की सुनते हैं। भोले की भक्ति में शक्ति होती है। भगवान भोलेनाथ कभी भी किसी भी मनुष्य की जिंदगी का पासा पलट सकते हैं। बस भक्तों को भगवान भोलेनाथ पर विश्वास करना चाहिए और उनकी प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए।
पंडित श्री मिश्रा ने कहाकि संत, साधु, ज्ञानी महात्मा सुख-दुख के लिए किसी को दोष नहीं देते। मनुष्य जन्म में जो कुछ भी धर्म, अर्थ या यश प्राप्त होता वह पूर्व जन्म में किए गए धर्म कर्म का ही फल होता है। पूर्व जन्म में किए गए कर्मों का फल ही प्रारब्ध है। इस संसार में कोई किसी को दुखी या सुखी नहीं कर सकता। सभी अपने द्वारा किए गए कर्मों का फल भोगते हैं। उन्होंने संतों के गुणों के बारे में बताते हुए

कहा संत वे ही हैं जो खुद में सुख-दुख का कारण ढूंढते हैं। सामान्य जीव हमेशा बाहर ही सुख-दुख का कारण खोजता रहता है उसे कुछ भी प्राप्त नहीं हो पाता। जब-जब भी विश्व में संकट आया है तब-तब भगवान शिव की भक्ति ने इसे टाला है, भगवान के नाम की ऊर्जा से हर दुख दूर होता है। उन्होंने कहाकि अर्जुन और दुर्योधन, दोनों द्रोणाचार्य के शिष्य थे, लेकिन उनमें ज्ञान और चरित्र में अंतर था। दुर्योधन अहंकारी था, जबकि अर्जुन विनम्र और गुरु के प्रति समर्पित था। दुर्योधन ज्ञान के लिए कुछ खास प्रयास नहीं करता था, जबकि अर्जुन गुरु से हर संभव ज्ञान प्राप्त करना चाहता था, इसलिए द्रोणाचार्य ने उनके समर्पण का फल प्रदान किया। गुरु के प्रति आपका समर्पण होना चाहिए।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी दो जून से होने वाली बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता में अब तक 12 टीम ने पंजीयन कराया है। इसमें अंडर-10 में चार और अंडर-12 में आठ टीम शामिल है। इसके अलावा पंजीयन की अंतिम तिथि एक जून है, इसके बाद टीम में पंजीयन नहीं हो पाएगा। वहीं प्रतियोगिता की सफलता के लिए एसोसिएशन द्वारा समिति का गठन किया गया है। इसमें आठ से अधिक कोच के अलावा प्रभारियों को शामिल किया जाएगा।एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत एक मैच खेला गया था।

इसमें सीहोर बाइज की टीम 3-0 से सीहोर चिल्ड्रन के खिलाफ जीती। इसमें सीहोर बाइज की ओर से आदित्य ने दो गोल के अलावा एक गोल युवराज ने किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि बेबी लीग जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता चर्च ग्राउंड पर शुभारंभ किया जाएगा इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ से 200 खिलाड़ी भाग लेंगे यह प्रतियोगिता लिग पद्धति से खेली जाएगी इस प्रतियोगिता में अंडर-10 में चार टीम खेल रही है सीहोर बॉयज, सीहोर क्लब, डीएसवाईडब्लू, आरएसआई है इसके अलावा अंडर-12 में सीहोर बॉयज, सीहोर क्लब, डीएसवाईडब्लू, आरएसआई, एमजी क्लब, पुलिस बॉयज, मिलन स्पोर्ट्स, नोडल स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट टीम है

यह प्रतियोगिता लिग पद्धति से खेली जाएगी प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे प्रतियोगिता में जो टीम जीतेंगे उनका फाइनल में पुरस्कार दिया जाएगा यह प्रतियोगिता इंडिया फेडरेशन एवं मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा रजिस्टर्ड की गई है यह प्रतियोगिता जिला फुटबॉल एसोसिएशन आयोजित कर रहा है इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी भाग लेंगे प्रत्येक खिलाड़ी का इंडिया फेडरेशन एवं मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन से रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगा। यह प्रतियोगिता में रेफरी मनोज अहिरवार विजेन्द्र परमार ज्योति गौर मधुरागाव आयुषी पंसारी, विपिन पवार होंगे मैच के प्रभारी आनंद उपाध्याय और मनोज दीक्षित मामा को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!