ग्राम खड़ी हाट में श्री मदभागवत कथा एवम् विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ग्राम खड़ी हाट में विगत सात दिवस से चली आ रही श्रीमद भागवत कथा का विशाल समापन आज विराट हिंदू सम्मेलन के साथ संपन्न हुआ । सात दिवसीय उक्त भागवत कथा के रूप में आयोजित धार्मिक समागम एवम राष्ट्र प्रेम तथा प्रबल हिंदुत्व की भावना के साथ आज भागवत कथा का विश्राम दिवस रहा । आज कथा के प्रारंभ में सरपंच मनोहरसिंह पटेल ग्राम पंचायत खड़ी, सीताराम वर्मा, लक्ष्मीचंद वर्मा,प्रेमनारायण चेयरमैन, मंगलप्रसाद तिवारी,प्रकाश पटेल, बाबूलाल वर्मा,

रमेशचंद वर्मा पूर्व सरपंच, ओकर प्रसाद वर्मा, रणजीतसिंह पटेल, राधेश्याम विश्वकर्मा, सतीश वर्मा आदि समिति के सदस्यों द्वारा व्यासपीठ का पूजन किया गया । कथा के प्रारम्भ मे आर कान्वेंट मिडिल स्कूल के संचालक राजेश कुमार पटेल और उनके स्टॉफ के द्वारा पूजनीय कविता दीदी का सम्मान किया गया । व्यास पीठ से पूज्य कविता दीदी ने उपस्तिथ धर्म प्रेमी बंधुओ को संबोधित।करते हुए कहा की आप अपने बेटे को राम के रूप में देखना चाहते हैं तो उसके पहले आपको पिता दशरथ और मां कोशल्या के जैसा तप करना पड़ेगा ।

कथा में व्यासपीठ पर विराजित पूज्य कविता दीदी ने कृष्ण सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर मंत्र मुग्ध कर दिया ।कथा के समापन पर कथा स्थल पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । हिन्दू सम्मेलन में पधारे मुख्यअतिथि प्रमोद पंवार प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख माध्यभारत प्रान्त द्वारा पंच परिवर्तन, अटल अखंड हिंदुत्व ,सशक्त नारी समृद्ध भारत पर विस्तृत ओजस्वी उद्बोधन दिया ।कार्यक्रम को अंबारामजी राजगुरु सारंगपुर तथा व्यासपीठ से पूज्यादीदी कविता दीदी द्वारा

भी हिंदू सम्मेलन को सम्बोधित किया । कथा के समापन दिवस पर कथा में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,धारासिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष भाजपा सीहोर, विष्णु परमार मण्डल मैना,राजेंद्रसिंह बजरंग सेना प्रदेश अध्यक्ष, लखनलाल परमार, जितेंद्र फोजी, शंकरलाल डाबरी मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे एवं कथा का रसास्वादन किया । कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रोताओं ने कविता दीदी को भाव पूर्ण विदाई दी गई । कथा एवं हिन्दू सम्मेलन के समापन पर सभी ने समरस भोज एवं महाप्रसादी ग्रहण की ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top