गो-पूजन के साथ मनाया जन्मदिन, गौसेवा का दिया संदेश

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर की प्रसिद्ध मां पार्वती धाम गौशाला में आज एक प्रेरणादायक और धार्मिक वातावरण के बीच समाजसेवी एवं सकल हिन्दू समाज के सचिव मनीष डोंगरे का जन्मदिन बड़े ही श्रद्धा, सेवा भाव और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन की शुरुआत गो-पूजन से कर उन्होंने समाज को गौसेवा का महत्वपूर्ण संदेश दिया।गौशाला में वर्तमान में लगभग 100 से अधिक बीमार, दुर्घटनाग्रस्त एवं असहाय गौमाताओं का प्रतिदिन उपचार एवं आहार की व्यवस्था दानदाताओं के सहयोग से संचालित हो रही है।

नगर के धर्मप्रेमी नागरिक अपने जन्मदिन, वर्षगांठ एवं पुण्यतिथियों जैसे विशेष अवसर यहां मनाकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, हंसमुख, मिलनसार एवं ऊर्जावान युवा समाजसेवी मनीष डोंगरे ने अपने जन्मदिन पर गौमाताओं का पूजन कर उन्हें हरी सब्जियां एवं चारा खिलाया तथा गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को सहयोग राशि भेंट की।इस अवसर पर स्थानीय गायत्री मंदिर के प्रमुख मोहन सिंह अजनोदिया ने श्री डोंगरे का पुष्पमाला एवं

साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। उपस्थित मित्रों एवं समाजजनों ने भी जन्मदिन को सेवा और श्रद्धा के साथ मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सकल हिन्दू समाज के संयोजक मुकेश नामदेव, मीडिया प्रभारी पत्रकार राजीव गुप्ता, संजय वर्मा, कोरी समाज अध्यक्ष मोंटू कोरी, विशेष सहयोगी देवकरण पहलवान, पंचाल समाज प्रतिनिधि गोपाल पांचाल, वरिष्ठ पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, समाज अध्यक्ष अचल किरार, शिक्षक मांगीलाल सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं गोसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मां पार्वती धाम गौशाला समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने श्री डोंगरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सभी उपस्थितजनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सभी ने भगवान महाकाल से श्री डोंगरे के स्वस्थ, सुखी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। यह आयोजन केवल जन्मदिन नहीं, बल्कि गौसेवा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top