गिरिराज तीर्थ की नव्वाणु यात्रा करने वाले परम बोहरा का विधायक ने किया बहुमान, तप आराधना की अनुमोदना की

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यवसायी बोहरा परिवार के कुलदीपक एवं वरिष्ठ गल्ला व्यापारी शेखरचंद बोहरा के पौत्र तथा आलोक–पल्लवी बोहरा के सुपुत्र 17 वर्षीय परम बोहरा ने कठोर तपस्या करते हुए गिरिराज तीर्थ की नव्वाणु (108) यात्रा पूर्ण कर परिवार सहित पूरे जैन समाज को गौरवान्वित किया है। आज तप महोत्सव मनाया गया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओ के साथ तप महोत्सव में

शामिल हो कर तपस्वी बालक परम बोहरा का बहुमान कर उनके द्वारा छोटी सी उम्र में किये गये उक्त कठिन तप एवं यात्रा की खूब खूब अनुमोदन कर तपस्वी की सुखसाता पूछ कर उनके अच्छे स्वास्थ, धर्ममय जीवन की कामना की । स्मरण रहे भीषण ठंड, गर्मी, कंठ सुखाती प्यास और उपवास जैसे कष्टों के बीच दृढ़ संकल्प और प्रभु दर्शन की उत्कृष्ट भावना के साथ परम बोहरा ने यह कठिन तप सफलतापूर्वक संपन्न किया।इस अवसर पर बोहरा परिवार ने दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

आज शुक्रवार 16 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे निज निवास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात दोपहर 12:10 बजे तपस्वी का बहुमान एवं स्वामीवात्सल्य का आयोजन सम्पन्न हुआ । बहुमान के अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता नगीन जैन एडवोकेट,सुशील संचेती, विशाल चौरसिया,नगर अध्यक्ष श्रीमती अंजनी चौरसिया,रूपेश राठौर,सौरभ जैन शीतल,संतोष झंवर,भुरू खां, प्रदीप राठौर,राजेश गौतम,राहुल चतरमुथा, सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्तिथ थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top