कॉम्बिंग गश्त’ में 164 वारंटी गिरफ्तार, 137 बदमाशों की हुई सघन चेकिंग

Oplus_16908288

दिनांक:-08.04.2026*सीहोर पुलिस की ‘कॉम्बिंग गश्त’ में 164 वारंटी गिरफ्तार, 137 बदमाशों की हुई सघन चेकिंग, 01 अन्‍य अपराध में फरार आरोपी को भी पकडा* अपराधियों की धरपकड़ और जिले में अपराध नियत्रंण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीहोर, श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में 07-08 अप्रैल की रात पूरे जिले में व्यापक ‘कॉम्बिंग गश्त’ की गई । ‘कॉम्बिंग गश्त’ के तहत पुलिस ने रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी ।*वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान:-**पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मैदानी स्तर पर थानों की टीमों को गश्त से पूर्व ब्रीफ किया और मार्गदर्शन दिया:-*श्री दीपक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक सीहोर ने थाना कोतवाली एवं बिलकिसगंज । श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर ने थाना मंडी एवं इछावर । श्री दामोदर गुप्‍ता एसडीओपी आष्‍टा ने थाना आष्‍टा । श्री रोशन जैन एसडीओपी भैरूंदा ने थाना भैरूंदा श्री रवि शर्मा एसडीओपी बुदनी ने थाना बुदनी एवं शाहगंज । सुश्री पूजा शर्मा एसडीओपी सीहोर ने थाना दोराहा एवं अहमदपुर । श्री प्रवीण चढोकर डीएसपी अजाक सीहोर ने थाना श्‍यामपुर । डॉ अभिनंदना शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर थाना कोतवाली में उपस्थित रही ।*मुख्य कार्यवाही और गिरफ्तारियां:-* कॉम्बिंग गस्त के दौरान कुल 164 वारंटियों को पकड़ा गया, जिनमें 57 स्थाई वारंटी और 107 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। अन्य कार्यवाही- धोखाधडी के मामले में फरार 01 आरोपी को पकड़ा गया एवं 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई।बदमाशों की चेकिंग:- जिले के 137 चिन्हित अपराधियों, निगरानी बदमाशों और गुंडों की उनके निवास पर जाकर सघन चेकिंग की गई ।*थानों का प्रदर्शन (प्रमुख गिरफ्तारियां):-*सबसे अधिक सक्रियता द्वारा दिखाई गई – थाना कोतवाली (25 वारंटी), थाना शाहगंज (14 वारंटी), थाना इछावर व भैरूंदा (13-13 वारंटी), थाना श्‍यामपुर व रेहटी (12-12 वारंटी) और थाना जावर (11 वारंटी) ।*पुरस्कार की घोषणा :-*जिले भर के 225 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग अलग टीमों ने संयुक्त कॉम्बिंग गस्त की । पुलिस अधीक्षक ने टीमो की तत्परता और सफलता के लिए टीमो को इनाम देने की घोषणा की है ।*उक्त कार्यवाही अपराध नियंत्रण की दृष्टि से भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top