

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) की नियुक्ति पर कुशवाहा समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर आष्टा नगर के काछी मोहल्ला स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में कुशवाहा समाज द्वारा भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान लव-कुश की विधिवत पूजन-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात समाज पटेल जगदीश कुशवाहा के नेतृत्व में

समस्त समाजजनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा का पुष्पमालाओं एवं साफा बांधकर गरिमामय स्वागत सम्मान किया।समारोह को संबोधित करते हुए समाज पटेल जगदीश कुशवाहा, जिला युवा संगठन अध्यक्ष रवि कुशवाहा, रामचरण कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, लव-कुश जयंती पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा एवं पवन कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र कुशवाहा के सकल हिंदू समाज अध्यक्ष बनने से कुशवाहा समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।अपने जोशीले एवं प्रेरणादायक उद्बोधन में सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने कहा कि वे समाज हित, एकता एवं सनातन धर्म के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने समाज को संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कुशवाहा समाज एवं सकल हिंदू समाज के सभी अध्यक्षगणों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष भैरूलाल कुशवाहा, दलकिशोरी कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा पटेल, राम कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, विकास कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, भगत सिंह कुशवाहा, धन्नालाल कुशवाहा, प्रतीक महाडिक, बाजपेई सर, प्रकाश कुशवाहा (मामा), मोहन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में समाजजनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए समाज को एकजुट कर सनातन धर्म को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


