

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कुबेरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन स्थिति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की विशेष टीम तैनात की गई है। पुलिस विभाग के समन्वय से यह टीम संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु पूर्णतः सजग एवं तैयार है। एसडीआरएफ टीम द्वारा

कार्यक्रम स्थल का पूर्व निरीक्षण कर संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। भीड़ नियंत्रण, जल स्रोतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार तथा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु आवश्यक उपकरणों के साथ टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी। साथ ही अग्नि शामक दल भी मौके पर उपस्थित है। किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कुबरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए धाम के अस्पताल के अतिरिक्त अस्थायी मेडिकल सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। मुख्य प्रवेश मार्ग, भोजनशाला कोरिडोर एवं कथास्थल परिसर के समीप मेडिकल सहायता केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है, आवश्यक दवाइयाँ एवं अन्य जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं।




