कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश पोरवाल को दी नम आंखो से श्रद्धांजली, कांग्रेस को हुई अपूर्णीय क्षति- सज्ज्नसिंह वर्मा

धनंजय जाट/आष्टा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रकाष पोरवाल की पुण्यतिथि पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्ज्नसिंह वर्मा पोरवाल निवास पर पहुचे। जहां उन्होने स्वर्गीय प्रकाश पोरवाल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प चढ़ाए। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि प्रकाश पोरवाल कलमकार थे। वही हमेशा कांग्रेस समर्पित थे।

समस्त कांग्रेस जन प्रकाश पोरवाल को श्रद्धांजली देने उपस्थित हुए है। प्रकाश पोरवाल के नही होने से परिवार सहित कांग्रेस को बड़ी क्षति हुई है। कांग्रेस समर्पित एक योद्धा को हमने खो दिया है। श्री वर्मा ने नम आखो से उनके परिवार को दिलासा देते हुए कहा कि मै आप सबके सुख दुःख मे साथ हूं। यह सब ईष्वर की मर्जी है। श्री वर्मा ने स्वर्गीय प्रकाश पोरवाल की पत्नि को ढांढस बंधाते हुए उनके पुत्र कान्हा पोरवाल को प्यार करते हुए गोद मे ले लिया पलभर के लिए श्री वर्मा सहित सभी लोगो की नम आंखे हो गई थी।

श्रद्धांजली अर्पित करने वालो में पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाबाबाई ठाकुर, जावर ब्लॉक अध्यक्ष कमल पहलवान, मयूर गुप्ता, मयंक मेहता, खुशबू पोरवाल, आयुषी पोरवाल, प्रियंका पोरवाल, जगदीश पोरवाल, जाहिद गुड्डू, जावर महिला ब्लॉक अध्यक्ष सीतारानी चौरसिया, कांग्रेस प्रवक्ता जहूर मंसूरी, नीलम राधेष्याम सोनी, घनष्याम जांगड़ा, आत्माराम परमार कमलसिंह बडलिया, सोहेल मिर्जा, अभिषेक सुराणा, सुनील प्रगति, सत्यनारायण कामरिया, मनोज रूंडवाल, शामिल रहे।

error: Content is protected !!