


updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- जे डी किड्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सह आउटडोर पिकनिक, ” ताज़ी हवा नए विचारों और दूरदर्शी सोच को जन्म देती है ” इसी सोच को सार्थक करने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के लिए गत दिवस दिनाँक 06 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को आष्टा नगर के प्रमुख शैक्षणिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों का भ्रमण करवाया। 01 – आष्टा पुलिस स्टेशन -आदरणीय थाना प्रभारी महोदय गिरीश दुबे के मार्गदर्शन में SI किरण सिंह द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की दैनिक कार्य प्राणी समझाई गई एवं कॅरियर संबंधित मोटिवेशनल उद्बोधन दिया गया।

विद्यार्थियों ने अपनी सुरक्षा औऱ अपने भविष्य संबंधित अनेकों प्रश्न किए जिनके प्रतिउत्तर में विद्यार्थियों के मस्तिष्क में दूरदर्शी सोच औऱ अपने सपने साकार करने की नई ऊर्जा का संचार हुआ। साथ ही HC पवन वाडिया , LC हंसा परमार , C. संजय वर्मा उपस्थित रहे। 02 – माँ कृष्णा धाम – परम पूज्य सद्गुरु माँ कृष्णा जी द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक चेतना एवं मेडिटेशन संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों ने अपने पढ़ाई संबंधित कुछ प्रश्न किए जिसके प्रतिउत्तर में परम पूज्य सद्गुरु माँ कृष्णा द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया

एवं नैतिक मूल्यों तथा नैतिक जिम्मेदारी के बारे में बताया गया जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के शरीर नई ऊर्जा का संचार हुआ। 03 – अपोलो हॉस्पिटल आष्टा – विद्यार्थियों को वरिष्ठ चिकित्सकों ने ICU का भ्रमण करवाया एवं अनेकों प्रकार की चिकित्सीय उपकरणों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान डॉ जयश्री चिमरानी , डॉ राहुल चौहान ,संचालक चेतन मेवाड़ा एवं समाजसेवी देवजीपटेल उपस्थित रहे। संचालक: चेतन मेवाड़ा। 04 – सूर्या हॉस्पिटल – वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जितेश रोहरा एवं डॉ स्मृति वर्मा द्वारा

विद्यार्थियों को उनके कॅरियर संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। डॉ रोहरा ने अपने उद्बोधन के दौरान डॉक्टर बनने के संघर्ष के बारे मे बताया एवं विद्यार्थियों को संघर्षरत जीवन में किस मस्तिष्क कौशल की जरूरत होती हैं उससे अवगत करवाया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने माँ कृष्णा धाम के “मधुर वातावरण” , शांत एवं तरोताज़ा ऊर्जावान परिसर में अपना लंच किया एवं परम पूज्य सद्गुरु माँ कृष्णा जी से आशीर्वाद लेकर सुखद अनुभव के साथ वापस विद्यालय लौटे। इस दौरान विद्यालय डायरेक्टर , प्राचार्य , प्रबंधन टीम के साथ सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

updatenews247.com धनंजय जाट सीहोर 7746898041- कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण विभागों की बैठक आयोजित कर जिले में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में चल रहे सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने मैदानी अमले को लक्ष्य देकर उसके अनुरूप कार्य को पूर्ण कराए। इसके साथ ही सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान यदि गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विकास एवं निर्माण कार्यो की मॉनिटरिंग करें और कार्यों को जल्द से जल्द से पूर्ण कराएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी कार्य के लिए उतनी ही समय सीमा बताई जाए जितने समय मे वह कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए कि समय का एक-एक दिन बहुत कीमती है, समय खराब न करें और विकास एवं निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास करें। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने

आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों एवं पुलों के निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिक्रमण के कारण यदि कही सड़क निर्माण कार्य में दिक्कत आती है, तो वहां त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया जाए और निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में लोक निमार्ण विभाग, जल संसाधन, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, शिक्षा विभाग, सेतु निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


