अखंड भारत हिंदू राष्ट्र संगठन के सीहोर जिला अध्यक्ष बने महेश जाट, समाजजन ने दी बधाई

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अखंड भारत हिंदू राष्ट्र संगठन द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए संगठन राष्ट्रीय संपादक अध्यक्ष सरिता सिंह राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू लता गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक जाट देवास के अनुशंसा पर सीहोर जिला अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय जाट महासभा प्रदेश महासचिव महेश जाट को मनोनीत किया गया। महेश जाट को जिला अध्यक्ष बनने पर गोकुल चौधरी, डॉ. जगदीश सोलंकी,

डॉ. गंभीर पटेल, एडवोकेट भूपेंद्र राणा, संरक्षण नारायण जाट, भवानी सिंह पटेल, आष्टा अध्यक्ष राजू जाट, प्रदेश सचिव धनंजय जाट युवा इकाई, भागीरथ जाट, महेंद्र जाट, अर्जुन पटेल (प्रदेश सचिव), संदीप पटेल, धर्मेंद्र ठाकुर, प्रताप जाट, अनिल जाट, भुरु जाट, लक्ष्मण जाट, सुवालाल जाट, विशाल जाट, पप्पू चौधरी, नितिन पटेल, मोहन जाट, कैलाश सर, नगर महामंत्री मनीष जाट ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

सीहोर, 05 दिसम्बर 2025 

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने गुरुवार को ग्राम धाबीखेड़ी स्थित लायन इंडिया फेब्रिक, सीहोर मंडी आद्योगिक क्षेत्र फ्लोर मिल एवं  नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन इकाई, सुरक्षा व्यवस्थाओं,  प्रबंधन तथा श्रमिक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और मशीनों के सुरक्षित संचालन से संबंधित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



      उन्होंने प्रबंधन से कहा कि कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ और मशीनों की नियमित मेंटेनेंस समय-समय पर की जाए। साथ ही, उद्योग परिसर में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया।


      उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत सभी उद्योगों से अपेक्षा है कि वे गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करें, ताकि औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिले। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने प्रबंधन को आवश्यक सुधारात्मक कदम समय पर उठाने के निर्देश दिए और उद्योग में श्रमिक हितों एवं सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा तथा प्रबंधक श्री मनीष आलावा एवं उद्योगों के संचालक उपस्थित थे।



उद्योग महाप्रबंधक को यह दिये निर्देश



      कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा सीहोर मंडी औद्योगिक क्षेंत्र के निरीक्षण के दौरान नाली एवं पुलिया का निर्माण हो गया है। सड़क की स्थिति खराब होने पर कलेक्टर ने जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा को सड़क बनवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि औद्यागिक विकास के लिय आधार भूत संसाधनों का होना जरूरी है। द्रुत आवागमन के लिये सड़कों का बेहतर स्थिति मे होना जरूरी है। सड़को की समय-समय पर मरम्मत कराई जाना चाहिये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top