
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मां पार्वती धाम गौशाला में अपना जन्मदिन मनाया सेवादारों का किया बहुमान एवं गौ माता की पूजन कर गुड एवं हरा चारा खिलाया गया। बच्चियों को बाटी 41नग जाकेट स्पेन निवासी आशिमा नवलानी पुत्री गीता ओमप्रकाश जी नवलानी ने अपना जन्मदिन मां पार्वती धाम गौशाला एवं निर्धन बच्चियों के बीच पहुंचकर मनाया समाजसेवी गो सेवक विपिन सिंघवी को हरीश जी मोटवानी एकता किराना वालों ने बताया कि मेरी भांजी का जन्मदिन है तो गौशाला में हरा चारा एवं गुड़ की व्यवस्था करना है

जब परिवार के साथ आशिमा नवलानी गौशाला पहुंची तो सबसे पहले गौशाला में सेवा देने वाली मां एवं बेटी दोनों को कमल एवं शाल देकर बहुमान किया एवं उनका आशीर्वाद लिया बाद में गौ माता की पूजन कर गुड एवं हरा चारा खिलाया गया आशिमा नवलानी ने अपने मामा से बोला कि मुझे मेरे जन्मदिन पर निर्धन परिवारों में स्वेटर ब्लैंकेट साल कुछ भी बांटना है जब यह बात हरीश मोटवानी ने विपिन सिंघवी को बोली तो विपिन सिंघवी ने बताया कि शासकीय कन्या शाला में बहुत सी निर्धन परिवारों की बच्चिया हैं जिनके पास स्कूल यूनिफॉर्म की जाकेट नहीं है हरीश भईया के कहने पर

विपिन सिंघवी ने स्कूल प्राचार्य श्री अजब सिंह जी राजपूत एवं टीचर श्रीमती अर्चना माथुर से चर्चा की तो उन्होंने बताया बहुत अच्छी पहल है भैया आपकी यह बात हरीश जी मोटवानी को बतलाई गई तो उन्होंने कहा कि आप बात कर लो 41 जाकेट जन्मदिन पर नवलानी परिवार स्पेन की ओर से दी जाएगी इस प्रकार आशिमा नवलानी ने अपना जन्मदिन यादगार बनाया इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य श्री अजब सिंह राजपूत शिक्षक हबीब खान, कैलाश चौहान, जितेंद्र कुमार गुठनिया, कृष्ण कुमार सोनी, महेंद्र सिंह मालवीय, श्री मति अर्चना माथुर, श्री मति रीना पीटर संजय चोरड़िया, लाली मोटवानी, नितिन सिंगी उपस्थित थे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- निर्देशों के बावजूद ई-अटेंडेंस नही लगा रहे हैं शिक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए वेतन रोकने के निर्देश। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर ने ई-अटेंडेंस नहीं लगाने पर जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत 1724 शिक्षकों और अन्य शासकीय कर्मचारियों का दिसंबर माह का वेतन भुगतान रोक दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी शासकीय स्कूलों में कार्यरत समस्त भृत्य, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्राचार्य एवं अन्य कर्मचारियों को “हमारे शिक्षक एप” पर प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा निरंतर पत्राचार और निर्देश के बावजूद भी कई कर्मचारी इस कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहें है।

उन्होंने बताया कि जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत कई कर्मचारियों द्वारा इस आदेश का उल्लंघन करते हुए ई अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप राज्य स्तर पर सीहोर जिला म.प्र में 35 वें नंबर पर आ रहा है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई है तथा ई अटेंडेंस नही लगाने वालों पर कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।

इस पर कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर ने सीहोर जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर ई-अटेंडेंस न लगाने वाले सीहोर जिले के 1724 शिक्षकों एवं कर्मचारियों का दिसम्बर माह 2025 का वेतन भुगतान रोक दिया है। इसके साथ ही सभी लोकसेवकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निरंतर ई अटेंडेंस लगाए, ताकि ई अटेंडेंस में सीहोर जिले की स्थिति में राज्य स्तर पर सुधार हो। सीहोर विकासखंड में ऐसे 740 लोकसेवक है जो अभी भी ई अटेंडेंस नही लगा रहे हैं।

