इनर व्हील क्लब आष्टा ने मनाया विश्व एड्स डे, ग्रीन फील्ड कॉलेज में किया छात्र-ंछात्राओं को जागरूक

updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- विश्व एड्स दिवस पर देशभर में एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के आयोजन कर लोगो में जागरूकता फैलाई जा रही है वहीं इस अभियान में इनर व्हील क्लब भी अपना योगदान देने के लिए आगे आया है। क्लब के द्वारा आष्टा में ग्रीन फील्ड कॉलेज में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी ने कहा कि यह हम एड्स जैसी बीमारी की जागरूकता फैलाने के लिए उपस्थित हुए हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वास्थ्य, जागरूकता और सही जानकारी कितनी जरूरी है।

AIDS एक ऐसा विषय है जिसके बारे में खुलकर बात करना बहुत आवश्यक है, ताकि हम गलत धारणाओं को दूर कर सकें और अपने स्वास्थ्य की बेहतर तरीके से रक्षा कर सकें। इसीलिए आज हमारे साथ यह डॉ. दीपिका सुराना पधारी हैं, जो आपको HIV और AIDS के बारे में सही जानकारी, सावधानियाँ और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण बातें बताएँगी। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सत्र आप सभी के लिए बहुत उपयोगी और ज्ञानवर्धक होगा। हम सभी का उद्देश्य एक ही है “जागरूक बनना और दूसरों को भी जागरूक करना”।

इस मौके पर डॉक्टर दीपिका सुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण विश्व में 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े मिथकों को दूर करना है। डॉक्टरों के अनुसार, आज भी जानकारी की कमी और डर की वजह से कई मरीज समय पर उपचार नहीं ले पाते। विशेषज्ञ बताते हैं कि एचआईवी एक वायरस है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। यह मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध,

संक्रमित सुई के प्रयोग, संक्रमित रक्त, या मां से बच्चे में प्रसव के दौरान फैल सकता है। समय पर जांच और इलाज से एचआईवी को नियंत्रित किया जा सकता है और मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। सबसे ज़रूरी है—सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच और सही जानकारी। प्रोटेक्शन का उपयोग, ब्लड टेस्ट की विश्वसनीय लैब में जांच और सुई/सीरिंज साझा न करना प्रमुख सावधानियाँ हैं। इसका इलाज सरकार द्वारा निःशुल्क सरकारी अस्पतालों में किया जाता है और हर महीन जांच के साथ दवा निःशुल्क प्रदान की जाती है।

एड्स से लड़ाई केवल दवा से नहीं, बल्कि जागरूकता से जीत सकते हैं। इसलिए इस एड्स डे पर संकल्प लें—भय नहीं, जानकारी फैलाएँ, भेदभाव नहीं, समर्थन दें। इस अवसर पर कॉलेज के संचालक धर्मेंद्र गौतम के साथ बबीता गौतम, पूजा शर्मा, कोमल विश्वकर्मा का साल, माला पहनाकर स्वागत किया। इस अभियान में इनर व्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी, उपाध्यक्ष सुनीता सोनी, सचिव दीपिका सोनी, कोषाध्यक्ष श्रद्धा पालीवाल, एडिटर अर्चना सोनी, आईएसओ जयश्री शर्मा, गीता सोलंकी, किरण रांका उपस्थित रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top