

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर कोठरी मंडल में पहुचे । कोठरी मंडल के अध्यक्ष देवजी पटेल के साथ विधायक ने कोठरी मंडल के 10 बूथों के बूथ अध्यक्ष, बीएलए 2 के साथ बैठक कर एसआईआर कार्य की समीक्षा की एवं अभी तक किये गये कार्यो की जानकारी लेकर अब आगे क्या कार्य तेजी से करना है कि जानकारी दी । समीक्षा बैठक में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश पटेल,नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति आदि उपस्तिथ रहे ।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर पालिका अध्यक्ष महोदय हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशन में स्वच्छता नोडल अधिकारी आदित्य तलनीकर, स्वच्छता पर्यवेक्षक विनोद सांगते तथा सफाई दरोगा पप्पू खरे के नेतृत्व में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता जागरूकता हेतु स्वच्छ वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधि राजकुमार अकेला ने बस स्टैंड संचालक एवं स्टैंड कंडक्टर नसीर भाई, अन्नू भाई, भादर दादा सहित अन्य कर्मचारियों के साथ

चर्चा कर बस स्टैंड परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वच्छ वार्ता का मुख्य उद्देश्य बस स्टैंड पर प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों यात्रियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे बस स्टैंड परिसर को स्वच्छ रखने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे, सभी बसों में डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा यात्रियों से अपील करेंगे कि खाद्य सामग्री के उपयोग से निकलने वाले अपशिष्ट को डस्टबिन में डालकर परिसर को स्वच्छ बनाए रखें।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025,26 में आष्टा नगर को कूड़ा मुक्त शहर बनाने के लक्ष्य को लेकर निरंतर संचालित किया जा रहा है।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर पालिका परिषद आष्टा में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए दशकों पुराने कचरे के ढेर को पूर्णतः हटाकर क्षेत्र को कचरा मुक्त किया गया। यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर राय सिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में, वार्ड पार्षद तेजसिंह राठौर एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक विनोद सांगते की निगरानी में संपन्न हुआ। वार्ड दरोगा जितेंद्र सिंगन के नेतृत्व में नगर पालिका की सहयोगी

संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, उज्जैन द्वारा सफाई मित्रों के सहयोग से वार्ड क्रमांक 15 इंदिरा नगर तथा शहर से लगे ग्राम बमुलिया, भाटी, चंखल आदि ग्रामों के मुख्य मार्ग पर वर्षों से जमा कचरे के ढेर को जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से हटाया गया। अभियान के दौरान वार्ड पार्षद श्री तेज सिंह राठौर ने डोर-टू-डोर जाकर नागरिकों से संवाद किया और अपील की कि घर से निकलने वाले कचरे को गीला एवं सूखा अलग-अलग रखकर कचरा वाहन में ही डालें तथा इस स्थान को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

इस अवसर पर सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि राजकुमार अकेला एवं विनय सिंह भी उपस्थित रहे। सफाई उपरांत क्षेत्रवासियों एवं वार्ड निवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। जहां पूर्व में कचरे का अंबार था, वहां स्वच्छता स्लोगन लिखे गए, “स्वच्छ आष्टा – स्वस्थ आष्टा” का संदेश दिया गया तथा गांधीजी के चश्मे का प्रतीक चिन्ह बनाकर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो प्रदर्शित किया गया। साथ ही कचरा फैलाने पर ₹500 जुर्माने के प्रावधान की जानकारी भी अंकित की गई।
कार्यक्रम के अंत में लगभग 50 नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने सामूहिक रूप से स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। नगर पालिका द्वारा की गई इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और इसे स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।


