

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शहर के ग्राहकों को बेहतर और पूर्ण बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज आष्टा में बंधन बैंक की बेसिक बैंकिंग सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, स्थानीय वार्ड पार्षद रवि शर्मा, पत्रकार कमल पांचाल ने फीता काटकर बंधन बैंक की बेसिक बैंकिंग का शुभारंभ किया। इस दौरान बंधन बैंक डिविजन मैनेजन बबलू श्रीवास ने बताया कि हमारी बैंक की नई सुविधा के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों को अब सभी आवश्यक बैंकिंग सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त होंगी।

इस सेवा के अंतर्गत ग्राहकों को आरटीजीएस, एनएफटी,फंड ट्रांसफर, चेक स्वीकार्यता सहित सभी प्रमुख बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शप्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा,पार्षद रवि शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार कमल पांचाल ने बंधन बैंक के स्टाफ को नवीन सेवाओं के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही बैंक की ओर से डिवीजन मैनेजर नर्मदापुरम बबलू श्रीवास,जयदेव राय डएआएम, राजू नाथ एएमडी,

आकाश कंथारिया, मंगल सिंह सोलंकी, जशवंत वर्मा,धर्मेंद्र पाल, बाबू खान,देवेंद्र राजपूत, रिंकू अहिरवार, विमल कीर, आकाश राठौर, दीपेश माहेश्वरी, पवन मेवाड़ा, मनोज वाला, रियाजुल लायक, परमानंद पटेल, अरविंद प्रजापति, अंकित नामदेव सहित समस्त बैंक स्टाफ, कस्टमर हरी सिंह कुशवाहा, आकाश कुशवाहा मौजूद रहे । इस मौके पर डिवीजन मैनेजर श्री बबलू श्रीवास ने कहा कि। “बंधन बैंक ने अपने स्थापना काल से ही वित्तीय समावेशन को लक्ष्य बनाकर देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने का कार्य किया है।

छोटे ग्राहकों, महिलाओं, किसानों और लघु व्यवसायियों को सशक्त बनाने में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज आष्टा में बेसिक बैंकिंग सेवा का शुभारंभ इसी यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्राहक को सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हों और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में बैंक सक्रिय योगदान दे सके।” उन्होंने आगे बताया कि बैंक लगातार नई शाखाएं, डिजिटल सेवाएं और ग्राहक-हितैषी योजनाएं शुरू कर रहा है, जिससे ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।

