

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के शास्त्री स्कूल स्थित परसराम कॉम्प्लेक्स पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष, उल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सकल हिंदू समाज द्वारा किया गया, जिसमें प्रातः ध्वजारोहण एवं झंडा वंदन कर राष्ट्र को नमन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकल हिंदू समाज संयोजक श्री मुकेश नामदेव रहे। विशेष अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम नारायण शर्मा, सकल समाज सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी आनंद गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता, संजय वर्मा, प्रेमनारायण जायसवाल,

युवा संगठन जिला अध्यक्ष रवि कुशवाहा, कुशवाहा समाज के वरिष्ठजन पटेल जगदीश कुशवाहा, दल किशोरी कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, वरिष्ठ व्यवसायी मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, प्रतीक महाडिक, व्यापार महासंघ जनरल स्टोर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट पल्लव प्रगति, पवन रांका (जैन बंधु), मधुसूदन धरवा, बाबूलाल जेमिनी, मनाबाबु कुशवाहा, बंसीलाल कुशवाहा, धन्नालाल कुशवाहा, मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, दिलीप मालवीय (सरपंच),

जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की विशेष सहभागिता रही, जिनमें श्रीमती पार्वती बाई परसराम कुशवाहा, श्रीमती कमला देवचंद कुशवाहा, श्रीमती नीता प्रतीक महाडिक, श्रीमती अश्वनी राजा महाडिक, श्रीमती गीता भेरूलाल कुशवाहा, श्रीमती गायत्री रवि कुशवाहा, श्रीमती कृष्णा घनश्याम कुशवाहा,

श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाहा, श्रीमती आशा अमर कुशवाहा, श्रीमती सुनीता रतन चोपड़ा, श्रीमती माया नरेंद्र कुशवाहा पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
ध्वजारोहण उपरांत अतिथियों ने अपने उद्बोधन में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता पर बल देते हुए संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संविधान हमें समानता, अधिकार और कर्तव्य का बोध कराता है,

जिसे आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सभी ने नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने किया तथा आभार प्रदर्शन सकल समाज मीडिया प्रभारी आनंद गोस्वामी द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि परसराम कॉम्प्लेक्स पर आयोजित यह ध्वजारोहण कार्यक्रम नगर में देश और संविधान के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बना।

