आष्टा पुलिस द्वारा 05 वर्ष से गुमशुदा महिला एवं दो नाबालिग बच्चों को दस्तयाब कर पिता को सौंपा

Oplus_16908288

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जिले में नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश आमलकर के निर्देशन में थाना आष्टा पुलिस द्वारा 05 वर्ष से गुमशुदा महिला एवं उसके दो नाबालिग बच्चों को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 05.07.2021 को फरियादी देवकरण पिता बद्रीप्रसाद मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम डेंडी द्वारा थाना आष्टा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी पत्नी अपने एक बेटे एवं एक बेटी (उम्र क्रमशः 09 एवं 07 वर्ष, दोनों नाबालिग) को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 524/2021 धारा 363 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर निरंतर तलाश की जा रही थी।

कल मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गुमशुदा महिला एवं दोनों नाबालिग बच्चों को थाना इछावर क्षेत्रांतर्गत से दस्तयाब किया गया। पश्चात समस्त विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए महिला एवं दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल दस्तयाब कर नियमानुसार पिता के सुपुर्द किया गया। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम :- थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे, सउनि प्रेमसिंह ठाकुर (चौकी प्रभारी अमलाहा), प्र.आर. 534 देवराज वर्मा, प्र.आर. 335 मुकेश शर्मा, आर. 213 संजय एवं म.आर. 201 हंसा परमार, थाना आष्टा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top