
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- वार्ड क्रमांक 18 में स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी की अन्नपूर्णा सखी मंडल द्वारा नगर के प्राचीन शंकर मंदिर तट किनारे से मां पार्वती का जल भरकर बिजली घर के पीछे टावर के पास में स्थित नवनिर्मित नंदेश्वर मंदिर में पहुंची। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर नगर के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उक्त नंदेश्वर मंदिर अन्नपूर्णा कॉलोनी वासियों के सहयोग से निर्मित कराया गया है।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आर्य समाज एवम वेद प्रचार मण्डल के तत्त्वावधान में नगर में संगीतमय वैदिक सत्संग चल रहा है। आज आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज द्वारा स्थापित प्रभु प्रेमी संघ ने
सत्संग में प्रखर वैदिक प्रवचन कार सुश्री अंजलि आर्य को विश्व विख्यात जैनाचार्य विद्यासागर महाराज द्वारा रचित महाकाव्य मूक माटी की प्रति और कलम भेंट कर उनका सम्मान किया । इस अवसर पर विदुषी प्रवचनकार ने कहा कि धर्म ग्रन्थों और

सदसाहित्य का अध्ययन से हमारे जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन के साथ ही अनेक शंकाओं का समाधान होता है । धर्मग्रन्थों और अच्छी पुस्तकें को पढ़ने से आत्म सुधार होकर जिज्ञासाएं भी बढ़ती हैं।वैदिक सत्संग मे विदुषी प्रवचनकार अंजलि आर्य सनातन संस्कृति में एकता और धर्म के वैज्ञानिक स्वरूप को उद्घाटित कर रही हैं। सत्संग में यज्ञ और प्रवचन से हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हुए है ।प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक तथा

पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने संघ के संरक्षक ओम प्रकाश सोनी जियाजी , महासचिव प्रदीप जैन प्रगति, वैदिक सत्संग के समन्वयक मनोज सोनी काका , वरिष्ठ समाज सेवी हेमंत सोनी , कोक सिंह पटवारी , संजय जैन शिक्षक आदि के साथ पूज्य अंजलि आर्य जी को शोध प्रबंध के लिए हजारों शोधार्थियों का प्रिय विषय रहे आचार्य विद्यासागर महाराज द्वारा लिखित महाकाव्य ‘मूकमाटी’ भेंट करते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में करुणा, अहिंसा और विभिन्न पंथों में परस्पर एकता

हमारे धर्मग्रन्थों से ही प्रकट हो जाती है । स्वाध्यायियो को ग्रन्थ भेंट करने और विद्यार्थियों को वैदिक साहित्य उपलब्ध कराने की आर्य समाज मे अनुकरणीय परम्परा है । विदुषी प्रवचनकार अंजलि आर्य ने हमे स्वाध्याय और यज्ञ के लिए प्रेरित किया है। उनके प्रवचनों से हमे धर्म के मूल स्वरूप को समझने में आसानी हुई है। हम सभी को एक साधक की तरह अपने अपने धर्म मार्ग पर चलते हुए सनातन समाज मे परस्पर एकता को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिये।पूज्य अंजलि आर्य ने प्रभु प्रेमी संघ के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सकल हिंदू समाज के अध्यक्षों ने मानस भवन पहुंचकर दीदी अंजली आर्य का किया भव्य स्वागत। एकता, संस्कृति और संस्कारों पर आधारित प्रेरक प्रवचन से गूंजा कथा स्थल। आष्टा नगर स्थित मानस भवन में चल रही विदुषी अंजली आर्य की प्रेरणामयी प्रवचनमाला में रविवार को सकल हिंदू समाज के अध्यक्षों ने सादर उपस्थिति दर्ज कराते हुए कथा श्रवण किया और दीदी का गरिमामयी स्वागत किया।
दीदी अंजली आर्य ने इस अवसर पर अपने प्रवचन में कहा:

“जब समाज के सभी वर्ग, सभी जातियाँ और सभी संगठन एक साथ खड़े होते हैं, तभी ‘हिंदू समाज’ की वास्तविक शक्ति प्रकट होती है। हमें बाहरी ताकतों से नहीं, अपितु अपने भीतर की विषमता, मतभेद और विघटन से सबसे अधिक सतर्क रहना चाहिए। धर्म का कार्य केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम बनना चाहिए।” आष्टा नगर के श्री राम मानस भवन में संगीतमय वैदिक सत्संग के आयोजन में पधारे 132 वर्ष 11 महीने की आयु के संत श्री सर्वानंद जी महाराज साहब का आशीर्वाद एवं संगीतमय वैदिक सत्संग सुश्री अंजलि जी आर्या दीदी के मुखारविंद से संगीतमय वैदिक सत्संग द्वारा

ज्ञान की गंगा का रसपान कराया गया पुरुष वर्ग एवं मातृशक्तियों ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगीतमय वैदिक सत्संग का धर्म लाभ लिया इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्षगण ने भगवामय हिंदुत्व वातावरण मे सुश्री अंजलि जी आर्या दीदी का सकल हिंदू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सकल हिंदू समाज कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद,सकल हिंदू समाज अध्यक्षगण नारायण भूरू मुकाती, राजीव गुप्ता पत्रकार,मनीष डोंगरे, जगदीश खत्री, विजय खंडेलवाल, महेश जाट, राधेश्याम सोनी, प्रेम नारायण जायसवाल, कुबेर सिंह जी ठाकुर छपर, अचल किरार,

रमेश मालवीय, सुधीर ताम्रकार (मेहलवार) गोपाल पांचाल, मुकेश नामदेव आदि ने भगवामय वस्त्र के साल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। उन्होंने अपने प्रवचन में एकता, सेवा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को गहराई से छुआ। विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आज की पीढ़ी को धर्म की गहराई समझनी होगी, तभी आने वाला भारत और भी गौरवशाली बन पाएगा। कथा के अंत में सभी अतिथियों ने समाज कल्याण की कामना की। आयोजन समिति ने सभी समाज प्रमुखों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आर्य समाज की ओजस्वी वक्ता सुश्री अंजली आर्या का आगमन मांॅ पार्वती धाम गौ शाला में हुआ। श्री मानस भवन में चल रही संगीतमय वैदिक सत्संग के दौरान दीदी नगर के हर उस स्थान पर जाकर, जहां लोग सच्ची समाजसेवा कर रहे है, उन्हें प्रात्साहित ओर उत्साहित करने का पूण्य कार्य कर रही हैं।
मांॅ पार्वती धाम गौशाला में सुश्री अंजली आर्या द्वारा गौमाता की पूजन की और गौमाता को अपने हाथो से गो ग्रास समर्पित किया, वृक्षारोपण किया। सुश्री अंजली आर्या ने इस अवसर पर मांॅ पार्वतीधाम

गौशाला के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ओर उनकी पुरी टीम को शाबासी देते हुए बताया कि आज ऐसे युवाओ की परम आवश्यकता है, जो तन,मन,धन से गौमाता की सेवा कर रहे हैं। साथ ही सुझाव दिया कि एक गाडी की व्यवस्था कीजिए जो घर घर जाकर बचा हुआ खादय पदार्थ एकत्रित कर गौमाता को समर्पित करे। इस अवसर पर सकल हिन्दु समाज के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, बी.एस.वर्मा, नारायण मुकाती, प्रेमनारायण जायसवाल, मांगीलाल सिसौदिया,

राजीव गुप्ता पत्रकार, अचल किरार, नंदकिशोर यादव, रवि कुशवाह, गोपाल कुशवाह, पल्लव प्रगति, राज परमार, बबनराव महाडिक, संजय सुराणा, सुनील कचनैरिया, मुकेश ताम्रकारख् देवकरण पहलवान, मोंटी कौरी, शुभम कुशवाह, रवि कामरिया, विपिन सिंगी, मिश्रीलाल कुशवाह, मनोज सोनी काका, मकेश आर्य, किरण दीदी, गीता कुशवाह, अनिता बबनराव, श्रीमती कामरिया, श्रीमति यादव, श्रीमती गोस्वामी। आभार मांॅ पार्वतीधाम गौशाला की अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह द्वारा व्यक्त किया गया।

