शांति सरोवर में मनाया गया योग दिवस, योग करें निरोगी बने- ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 746898041- योग करें निरोगी बने- आष्टा शांति सरोवर में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर एकत्र होकर योग दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य है योग के महत्व को समझाना और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना। योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है, हमारे भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से 2015 से यह दिन पूरे विश्व में मनाया जाने लगा है। योग हमें सिखाता है अनुशासन संतुलन और आत्म संयम प्राणायाम आसन और ध्यान के माध्यम से हम तनाव से मुक्ति पा सकते हैं और रोगों से भी बच सकते हैं तो लिए इस योग दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि हम रोज योग करेंगे और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इस आयोजन में ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी, ब्रह्माकुमारी नीलिमा दीदी एवं अन्य लोग सम्मिलित हुए।

 **मेंष:-*  आज स्वभाव में चंचलता रहेगी जो मार्केटिंग व सलाहकार की भूमिका में आपको   लाभ देगी।व्यवहार में कठोरता व मधुरता का मिश्रण दिखेगा।साहित्य कार्य में सफलता मिलेगी।*उपाय:- तीन लाल पुष्प देवी मंदिर में अर्पण करें*

**वृष:-* आज लक्ष्य आपका स्पष्ट होगा पर चुनौतियों का सामना करना पढ़ सकता है।व्यवहार में ऊर्जा की कमी हो सकती है।स्वभाव में झुंझलाहट हो सकती है।
*उपाय:- सात आम के पत्तों का तोरण मंदिर में बांधे*

*मिथुन:-* आज आप धैर्यवान हो कर सोच समझ कर किसी कार्य को करेंगे।कार्यक्षमता उच्चकोटि की होगी।आप किसी के विश्वासपात्र बनेंगे।सौंदर्यपूर्ण वस्तु का क्रय हो सकता है।
*उपाय:- पशुओं को जल पिलाये*

*कर्क:-* आज आप एकतरफा निर्णय लेकर परेशान हो सकते है।तरल पदार्थों से लाभ होगा।अत्यधिक भावुक होकर दुसरो की पीड़ा कम करेंगे।पराक्रम बढेगा।
*उपाय:- काले रंग का वस्त्र भगवान शिव को अर्पण करें*

*सिंह:-* आज रिस्तो को अपने व्यवहार से आप मजबूती देंगे।गायन व वक्ता कार्य मे लगे लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।कूटनीतिज्ञ होकर आप कार्यक्षेत्र में सफल होंगे।निर्भीकता व्यवहार में रहेगी।
*उपाय:- पीला फल मंदिर में रखें*
 
**कन्या:-* आज आप महत्वाकांक्षी होकर अनैतिक कार्य भी कर सकते है।अत्यधिक आत्मविश्वास महंगा पढ़ेगा लोग आपका धन हर सकते है।ईर्ष्या से बचे।
*उपाय:- अंजीर कृष्ण मंदिर में दें*

**तुला:-*  आज आप तर्क बुद्धि व विचारों से समस्याओं को पार कर विशेष लाभ अर्जित करेंगे।शत्रु आपके समक्ष स्वयं पराजित समझेगा।मनोकुल वातावरण रहेगा।
*उपाय:- सफेद वस्त्र पर स्वास्तिक बनाकर जल में प्रवाहित करें*

**वृश्चिक* आज आपके मन मे द्वंद होगा।प्रतिस्पर्धा से कार्य मे स्थिरता मिलेगी। आक्रमता कार्यशैली के साथ आप मजबूत आय स्त्रोत निर्मित करेंगे।तंत्र मंत्र में रुझान होगा।
*उपाय:- घर के वरिष्ठ को मिष्ठान खिलाएं*


 
*धनु:-* आपके व्यक्तित्व में सौम्यता व मधुरता रहेगी।किसी की भी मदद करने से आप आज मना नही करेंगे।आध्यात्मिकता में समय व्यतीत होगा।सार्वजनिक कार्यो में संलग्नता रहेगी।
*उपाय:- आज घर में गीता जी का पाठ करें*

*मकर:-*  आज किसी अनुसंधान में आपकी रुचि बनेगी पर बाधाओं के आने से मन दुखी रहेगा।कार्य अधूरे भी रह सकते है।आपके दोहरे स्वभाव के कारण लोग आपके विरोधी भी हो सकते है।
*उपाय:- ब्राह्मणों का आशीर्वाद ले*

*कुम्भ:-*  आज आप परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे जिससे सबका अटूट भरोसा आपके ऊपर मजबूत होगा।दिनप्रतिदिन की आय के वृद्धि होगी।निर्माण कार्य होगा।
*उपाय:- सुगंधित द्रव्य देव मंदिर में अर्पण करें*

**मीन:-* आज धीमी गति से अपने लक्ष्य की ओर आप आगे बढ़ेंगे पर भाग्य से लक्ष्य प्राप्ति में शीघ्र सफलता मिलेगी।अनुशासन के बल पर लोगो के आइडियल बनेंगे।आसानी से किसी पर विश्वास न करे।
*उपाय:- जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!