

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- समूचे आष्टा नगर के ऊर्जावान, सरलहृदयमना, जनप्रिय नेता नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा का जन्मदिन उनके स्नेहीजनों, आशीर्वाददाताओं, जनप्रतिनिधिगणों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा मुगली रोड़ स्थित उमराव मैरिज गार्डन में भाजपा पार्षदों द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता कर उत्साह से मनाया।प्रातःकालीन नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने जन्मदिन की शुरूआत माताश्री के चरणवंदन कर प्रारंभ की, तत्पश्चात्् संगम मंदिर स्थित भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना की।

इसके तत्पश्चात् निज कार्यालय पर अपने स्नेहीजनों, आशीर्वाद दाताओं की शुभकामनाएं व बधाई स्वीकार की। अपने समर्थकों के साथ मां पार्वती धाम गौशाला में गौमाताओं को गौ-ग्रास ग्रहण कराया, इसके बाद गरीब बस्ती पहुंचकर भोजन वितरण किया। इसी प्रकार सुभाष ग्राउंड पर खिलाड़ियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी गई। जन्मोत्सव कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, पूर्व जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम,

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, वरिष्ठ समाजसेवी सैय्यद परवेज अली, राजेश बनवट, ज्ञानसिंह ठाकुर, कोठरी नपअध्यक्ष राधेश्याम दलपति, नपा उपाध्यक्ष सिद्दीका भूरू खां, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, रवि शर्मा, तेजसिंह राठौर, अरशद अली, तारा कटारिया, अनिता भट्ट, सुभाष नामदेव, अतीक कुरैशी, मेहमूद अंसारी, विशाल चौरसिया, कालू भट्ट, शेख रईस, तेजपाल मुकाती, व्यापार महासभा अध्यक्ष रूपेश राठौर, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर संध्या बजाज, गिरजा कुशवाह, रूपाली चौरसिया, भगवती सोनी, हिउस अध्यक्ष भूरू मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, योगेन्द्रसिंह ठाकुर, मनीष धारवां,

मोहित सोनी, सौरभ रूणवाल, जुगलकिशोर मालवीय, पंकज यादव, अनिल धनगर, मनोहर भोजवानी, पवन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, राजनैतिक दलों के नेतागण, सामाजिक संगठनों के सदस्यगणों द्वारा जन्मदिन अवसर पर केका काटकर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा को जन्मदिन की बधाई दी। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं, आपके स्नेह व आशीर्वाद से मुझे निश्चित ही बल प्राप्त होगा। आपका स्नेह आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।

