आचार्य भगवंत हर्ष तिलक सुरीश्वर जी महाराज का नगर प्रवेश, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने परिवार सहित ग्राम किलेरामा में की पादपूजा

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आचार्य भगवंत हर्ष तिलक सुरीश्वर जी महाराज का नगर प्रवेश हुआ। नगर आगमन के पूर्व ग्राम किलेरामा में आचार्य भगवंत ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार के गृह ग्राम किलेरामा में उनके निवास पर मांगलिक सुनाई। आचार्य भगवंत तीन वर्ष पश्चात् नगर में पधारे। श्वेतांबर समाज द्वारा कन्नौद रोड स्थित जिन्नदत्त धाम दादावाडी से नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से श्री मालव गिरनार तीर्थ किला मंदिर तक स्वागत वरघोडा निकाला गया। जिसका समापन किला मंदिर पर हुआ। आचार्य भगवंत ने करीब 1200 किमी की

दूरी तय कर कलकत्ता से आष्टा में प्रवेश किया। आचार्य भगवंत का श्री गिरनाथ महातीर्थं आष्टा में प्रभु प्रवेश एवं 18 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सात दिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव में सान्निध्य मिलेगा। आचार्य भगवंत का रात्रि विश्राम सात्विक एग्रोफूड पर हुआ। ग्राम किलेरामा में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व सरपंच मधुसुदन परमार, डॉ0 प्रकाश कोचर, राजेन्द्र कुमार जैन, सुरेश कुमार जैन, सुरेन्द्र परमार एडवोकेट, भूरामल सिंगी, प्रदीप सिंगी, राजू सुराणा, पराग धारीवाल, वीरेन्द्र परमार एडवोकेट, लोकेन्द्र परमार, मनमोहन परमार, हंसराज परमार आदि ने अगवानी की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top