ढाबे पर अवैध रूप से बिच रही थी शराब- पुलिस ने ढाबे संचालक पर की कार्रवाई, ₹18000 की शराब की जप्त

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ढाबे पर अवैध रूप से बिच रही शराब पर की कार्यवाही 45.85 लीटर अवैध अंग्रेजी देशी शराब जप्त की‌। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 24.05.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की लसूडिया परिहार के पास स्टेट स्थित महाकाल ढाबा के संचालक के द्वारा अवैध शराब बेची जा रही है ।अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने व आरोपी को पकड़ने के लिये मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक शुक्ला, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गनिर्देशन में

थाना प्रभारी कोतवाली के टीम गठित कर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु व रेड कार्यवाही के लिये रवाना किया गया। पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये हुये स्थान लसूडिया परिहार महाकाल ढाबा हाईवे सीहोर पर पहुंचकर रेड कार्यावाही कर ढाबे की तलाशी ली गई तो ढाबे में में 107 देशी अंग्रेज़ी के क्वाटर प्रत्येक क्वाटर में 180 एम एल शराब भरी हुई कुल 19.260 लीटर शराब एवं 35 पावर की बियर प्रत्येक 750 एम एल शराब भरी हुई कुल 26.250 कुल शराब 45.850 लीटर कुल कीमती करीब 18,000/- रुपये की मिली ढाबा संचालक रामस्वरूप पिता जगन्नाथ परमार उम्र 55 साल निवासी ग्राम

पचामा से शराब बेचने हेतु वेद लाइसेंस मांगने पर कोई लाइसेंस नहीं होना पाया जाने पर उक्त शराब मौके पर जप्त कर ढाबा संचालक के विरोध अवैध रूप से शराब बेचने का प्रकरण पंजीबद्ध किया। जप्त शुदा माल मशरुका- 107 देशी अंग्रेज़ी के क्वाटर प्रत्येक क्वाटर में 180 एम एल शराब भरी हुई कुल 19.260 लीटर शराब एवं 35 पावर की बियर प्रत्येक 750 एम एल शराब भरी हुई कुल 26.250 कुल शराब 45.850 लीटर कुल कीमती करीब 18,000/। सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, प्र. आर पंकज यादव, आर. कपिल मेवाड़ा, आर. विवेक दांगी आर. विष्णु भगवान ठाकुर, से. कमलेश की विशेष भूमिका रही।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शहर के रुकमणी गार्डन में चित्रांश समाज और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सीहोर के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन संत उद्ववदास ने अपने भजनों और प्रसंगों के द्वारा भगवान परशुराम के जनकपुरी आगमन और सियाराम विवाह की कथा का वर्णन किया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। श्रीराम के भजनों पर झूमते भक्तों के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने कहाकि माता सीता भक्ति का स्वरूप है और

भगवान ने उनसे विवाह से पहले धनुष बाण तोड़कर अहंकार को नष्ट किया। संत उद्ववदास महाराज ने वर्णन किया कि किस तरह अयोध्या से गाजे बाजे के साथ मिथिला आई थी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात। हर तरफ भक्ति के रंग बिखर गए। मांडवी संग भरत, उर्मिला संग लक्ष्मण और श्रुतिकीर्ति संग शत्रघ्न का विवाह सम्पन्न हुआ। सीता जी की विदाई हुई हर श्रद्धालु की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। मानों वो अपनी बेटी की विदाई की कथा सुन रहे हों। जानकी जी की विदाई पर मिथिला वासियों के साथ पशु-पक्षी भी विलाप करने लगे।

श्रीराम कथा के दौरान संत उद्वव महाराज ने भक्तों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की सीख दी। उदाहरण देते हुए बताया कि श्रीराम ने जब शिवजी का धनुष तोड़ा। तब भगवान परशुराम अत्यंत क्रोधित होकर मिथिला नगरी पहुंचे। लक्ष्मण के साथ हुए परशुराम संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि वाणी हमेशा श्रेष्ठ और मधुर होनी चाहिए। जो काम तलवार नहीं करती, वह वाणी कर देती है। इसलिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रहना बेहद जरूरी है। भगवान का विराट रूप देखकर कौशल्या माता प्रफुल्लित- उन्होंने कहाकि एक बार माता कौशल्या ने श्रीराम को स्नान और श्रृंगार करा कर झूला पर सुला दिया और स्वयं स्नान कर अपने कुलदेव की पूजा कर नैवेद्य भोग लगाकर पाक गृह गई।

जब वह पुन लौट कर पूजा स्थल पर आई तो उन्होंने देखा कि देवता को चढ़ाए गए नैवेद्य शिशुरूपी भगवान राम भोजन कर रहे हैं। जब उन्होंने झूला पर जाकर देखा तो वहां भी उन्होंने श्री राम को झूले पर सोते पाया। इस तरह पूजा स्थल और झूला के पास उन्होंने कई चक्कर लगाया और दोनों जगह पर उन्होंने श्रीराम को पाया। इस दृश्य को देखकर कौशल्या डर गई और कांपने लगी। माता की अवस्था देख श्री राम ने माता को अपना अद्भुत रूप दिखाया। उन्होंने दिखलाया कि उनके एक-एक रोम में करोड़ों ब्रह्मांड लगे हुए हैं। भगवान का विराट रूप देखकर कौशल्या माता प्रफुल्लित हो गई और आंखें मूंदकर भगवान के चरणों पर गिर पड़ी। भगवान श्रीराम ने माता को बहुत समझाया और कहा कि हे माता यह बात आप किसी से ना कहेंगी।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अभियान नारी सशक्तिकरण एवं हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक अनूठा प्रयास है – रायसिंह मेवाड़ा। प्रदेश में केन्द्र सरकार द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रेरित होकर अमृत मित्र योजना 2.0 के अंतर्गत “वूमन फॉर ट्री” पौधारोपण अभियान का संचालन किया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश में 5 जून से 31 अगस्त तक चलाया जायेगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने विस्तृत दिशा निर्देश नगरीय निकायों को जारी किये है।

इसी के चलते नगरपालिका की एनयूएलएम शाखा द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में निज कार्यालय पर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रारंभ में स्व.सहायता समूह की सदस्याओं को शासन द्वारा निर्धारित किट के रूप में कोर्ट, बाॅटल, पेन, डायरी आदि सामग्री नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा द्वारा वितरित की गई। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा कहा गया कि अभियान को सफल बनाने के लिये नगरीय निकायों को महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये शासन स्तर पर निर्देश दिए गए है। यह अभियान नारी सशक्तिकरण एवं हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक अनूठा प्रयास है।

महिलाओं के सहयोग से अभियान को सामाजिक सहभागिता और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के साथ पूरा किया जायेगा। देशभर में यह अभियान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की मदद से संचालित किया जा रहा है। स्वस्थ्य जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना अतिआवश्यक है। डेएनयूएलएम शाखा के सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान अमृत 2.0 योजना एवं डे-एनयूएलएम के आपसी सामंजस्य से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आष्टा नगर पालिका द्वारा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उक्त अभियान 5 जून से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसके तहत नगर के विभिन्न क्षैत्रों में पौधारोपण किया जाएगा। श्री पोसवाल ने यह भी बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा रोपे गए पौधों की दो वर्षो तक स्वयं की निगरानी में देखभाल भी जाएगी। पौधारोपण के लिए स्थानीय काला तालाब सहित अन्य क्षैत्रों का भ्रमण कराया गया है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद डाॅ. सलीम खान, रवि शर्मा, तेजसिंह राठौर, मेहमूद अंसारी, अरशद अली, सुभाष नामदेव, सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल, रामनारायण मेवाड़ा सहित लगभग आधा दर्जन स्व.सहायता समूह की 100 से अधिक महिला सदस्यगण मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!