अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से जांच दल ने किया मेडिकल दुकानों का निरीक्षण

updatenews247 com धंनजय जाट सीहोर 7746898041– नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार मेडिकलों से विक्रय होने वाले वाली दवाओं एवं मेडिकल दुकानों पर अनियमितताओं की रोकथाम के उद्देश्य से निरीक्षण दल द्वारा जिले की 08 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिनमें सीहोर की सूर्या मेडिकल, सीहोर केमिस्ट, न्यू सीहोर केमिस्ट, ताहिर मेडिकल, विनायक मेडिकल, सीहोर फार्मेसी, भाग्य लक्ष्मी मेडिकल एवं फार्मा मेडिकल शामिल है।

निरीक्षण के दौरान जांच दल द्वारा मेडिकल दुकानों में साफ सफाई, दवाओं के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, एक्सपायर्ड दवाओं का रख-रखाव तथा प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय आदि की जांच की गई। इसके साथ ही बच्चों को खांसी बुखार के दौरान दी जाने वाली कफ सीरपों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में संचालित तथा दवाओं के रिकॉर्ड न रखने वाली मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top