
निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास से कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की जा सकती है – राजवर्धन सिंह सिसोदिया अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हुए राजवर्धन का आष्टा में किया सम्मान आष्टा – अखिल भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा में मेरी सफलता का श्रेय परिवार, मेरे शिक्षक एवं नियमित अध्ययन को जाता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, धैर्य और सही दिशा की तैयारी ही लक्ष्य तक पहुंचा ती है। मैने प्रतिदिन समय देकर अध्ययन किया और आत्मविश्वास बनाए रखा। प्रतियोगी विद्यार्थियों को चाहिए कि वे निराश ना होकर निरंतर अध्ययन करें और एकाग्रचित होकर सभी विषयों का गहन अध्ययन करें। प्रत्येक विषय को अच्छे से समझे एवं जिस विषय में कठिनाई हो उस विषय पर ज्यादा ध्यान दें। उक्त आशय के उद्गार अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर चयनित हुए राजवर्धन गजेंद्र सिंह सिसोदिया शुजालपुर ने आष्टा में उनके सम्मान के उपलक्ष में व्यक्त किये। उन्होंने ग्रामीण एवं छोटे शहर के विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ तैयारी करें तो राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मैं स्वयं एक छोटे से कस्बे शुजालपुर से हूं परंतु मैंने यह संकल्प लिया था कि मैं अखिल भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करूंगा और मैने आत्मविश्वास एवं मेहनत के बल पर इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण किया। चयनित राजवर्धन सिंह सिसोदिया का सम्मान सुरेंद्र परमार एडवोकेट, रोहित परमार खेजड़िया, मनोज परमार, जितेंद्र परमार सक्षम, प्रकाश परमार,मनमोहन सिंह परमार, नरेंद्र सिंह ठाकुर खड़ी, राजेश मेवाड़ा, नरेंद्र सिंह ठाकुर बागैर, मंगल परमार आदि ने किया।