अखंड ब्राह्मण सेवा समिति शाखा आष्टा ने मंडल आयोग विरोध में आत्मदाह करने वाले युवाओं को दी श्रद्धांजलि

*अखंड ब्राह्मण सेवा समिति शाखा आष्टा ने मंडल आयोग विरोध में आत्मदाह करने वाले युवाओं को दी श्रद्धांजलि*आष्टा अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष चतुर्वेदी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित रविराजन मिश्रा के आह्वान पर सीहोर जिलाध्यक्ष श्रीमती वेद ऋचा उपाध्याय के नेतृत्व में ‘श्रद्धांजलि पखवाड़ा’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसी क्रम में आष्टा स्थित शास्त्री स्कूल में 1990 में मंडल आयोग के विरोध में आत्मदाह करने वाले सवर्ण युवाओं की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में बलिदानी युवाओं को श्रद्धापूर्वक याद कर उन्हें नमन किया गया।इस अवसर पर श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती रीना शर्मा, श्रीमती मंजू पालीवाल, श्रीमती जयश्री शर्मा, श्रीमती वीणा पुरोहित, नीता तिवारी, आरती शर्मा, वंदना भारद्वाज, सोनू शर्मा, श्रीमती विजयश्री शर्मा, श्रीमती सरिता पुरोहित सहित अन्य उपस्थित रहीं।जिलाध्यक्ष श्रीमती वेद ऋचा उपाध्याय ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top