
updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- घटना का विवरण- दिनाक 29.04.2025 फरियादिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट की उसकी पुत्री उम्र 17 साल 1 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर ले गया । जिसकी हर जगह तलाश किया कोई जानकारी नही मिली फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 125/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. पजीबद्ध किया गया एव विवेचना की गई। पुलिस कार्यवाही- सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते

हुये नाबालिग बालिका को त्वरित दस्तयाब कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। निर्देशो के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत व एस.डी.ओ.पी. रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगंज द्वारा अपहर्ता व संदेही की तलाश हेतु टीम गठित की गई गयी टीम द्वारा अपहर्ता को दिनांक 30.04.25 को सकुशल दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया। शाहगंज पुलिस द्वारा 17 साल की नाबालिक को 24 घंटे मे सकुशल दस्तयाब कर परिजन को किया सुपुर्द किया गया है।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रदेश सरकार द्वारा द्वारा किसानों के कल्याण एवं कृषि उत्पादन के रकबे को बढ़ाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बलराम तालाब योजना भी उन्हीं योजनाओं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना और वर्षा जल का संरक्षण करना है। इस योजना के तहत किसानों को उनके खेतों में तालाब निर्माण के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है, जिससे वे वर्षा जल का संचयन कर सकते हैं और पानी उपलब्धता न होने की स्थिति में भी फसलों की सिंचाई कर सकते हैं।

सीहोर जिले के ग्राम जमोनिया हटेसिह निवासी किसान श्री ओमप्रकाश शर्मा भी उन्हीं किसानों में से एक हैं, जिन्हें बलराम तालाब योजना का लाभ मिला है। किसान श्री ओम प्रकाश ने बताया कि वह एक मध्यम वर्गीय किसान हैं, उन्हें पहले फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नही मिल पाता था। पानी की कमी के कारण उनकी फसलें अक्सर प्रभावित होती थीं, जिससे उनकी आय में कमी आती थी। फिर उन्हें प्रदेश सरकार की बलराम तालाब योजना के बारे में पता चला। उन्होंने बलराम तालाब योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की और इसके तहत आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के पश्चात किसान श्री ओमप्रकाश ने

सरकार से अनुदान प्राप्त कर अपने खेत में एक तालाब का निर्माण कराया, जिसमें वह वर्षा जल का संचयन करते हैं। किसान श्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस तालाब के माध्यम से उन्हें सिंचाई के लिए अधिक पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनके फसल उत्पादन एवं आय में भी वृद्धि हुई है। श्री ओमप्रकाश कहते हैं कि बलराम तालाब योजना ने मेरे जैसे अनेकों किसानों की खेती की दिशा ही बदल दी है और अब मुझे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है तथा आय में भी वृद्धि हो रही है। किसान श्री ओमप्रकाश शर्मा ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चार दिवसीय भव्य आयोजन की शुरूआत कलश यात्रा से आरंभ किया गया। इस मौके पर भव्य शोभा कलश यात्रा शहर के नदी चौराहे गायत्री शक्तिपीठ से आरंभ हुई। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं और महिलाएं कलश धारण कर चल रही थी, इस मौके पर अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर चल रही थी। गायत्री परिवार शामिल थे। बग्घी में मां सरस्वती व

गायत्री परिवार प्रेरणास्रोत आचार्य श्रीराम शर्मा व भगवती शर्मा की तस्वीरों के अलावा चार झांकी निकाली गई। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में रविवार की शाम से शहर के सैकड़ाखेड़ी मार्ग माधव आश्रम के पास होने रहे चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। यज्ञ के प्रथम दिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं सर पर कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल हुई। यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ भारत माता की जय, गायत्री माता की जय और हम बदलेंगे युग बदलेगा के जय घोष के साथ जल भरा। जनकल्याण की भावना से ओत प्रोत विश्व वसुधा के कल्याण की कामना करते हुए सभी महिलाएं, युवा और समाज के सभी उम्र वर्ग के लोग यज्ञ स्थल तक पहुंचे।

रविवार से 30 अपै्रल तक चलेगा। यज्ञ के संचालन के लिए गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज हरिद्वार, उत्तराखंड से सदस्य टोली यज्ञ स्थल पहुंची है। इस मौके पर गायत्री परिवार ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ सत्प्रवृत्ति संवर्धन और दुष्ट प्रवृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य से है। गुरु का ज्ञान जीवन की असली पूंजी बने। जिसके सहारे सभी व्यक्ति भ्रम और दुखों से दूर हो। उपजोन समन्वयक आरपी हाजरी और जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रमिला परमार ने बताया कि शहर के इतिहास में पहली बार भव्य आयोजन किया जा रहा है। अब सोमवार की सुबह पांच बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग का आयोजन किया जाएगा। वहीं सात बजे से यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान देव पूजन एवं

गायत्री महायज्ञ के अलावा दोपहर दो बजे नव दंपति शिविर, दोपहर तीन बजे युवा जागरण एवं जैविक कृषि गोपालन पर विशेष उद्बोधन और शाम छह बजे नारियों जागों स्वयं को पहचानों विशेष उद्बोधन किया जाएगा। मंगलवार को सुबह पांच बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, सुबह सात बजे संस्कार परंपरा गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, दोपहर दो बजे नारी जागरण एवं कन्या कौशल शिविर, शाम पांच बजे से संगीत प्रवचन, विराट दीप महायज्ञ और रात्रि सात बजे से मुख्य अतिथि शैफाली पंड्या दीदी शांतिकुंज-हरिद्वार का विशेष उद्बोधन एवं राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बजे सप्त आंदोलन के विषय में किया जाएगा और बुधवार को सुबह पूर्णाहुति एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त संस्कार एवं विवाह संस्कार निशुल्क कराए जाऐंगे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- भैरुंदा पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा जप्त, आरोपी के विरुद्ध पूर्व से अपराध पंजीबद्ध होने से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।विवरण कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री दीपक कपूर के

मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी द्वारा टीमें गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा दिनांक 27/4/2025 को मुखबिर की सूचना पर अब्दुल फैजान खान पिता अब्दुल रफीक खान उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 1 सुभाष कॉलोनी भेरूंदा को सेमलपानी रोड नई कॉलोनी गेट के पास से पकड़ा एवं तलाशी में उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी से देसी कट्टा रखने के संबंध में पूछताछ की गई जिसके द्वारा कोई वैध कागजात नहीं होना बताया जो आरोपी के पास से मिला देसी कट्टा वैध पाया जाने से उसके कब्जे से विधिवत्त जप्त किया गया एवं

आरोपी को धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसका जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल कराया गया। आरोपी से देसी कट्टा के स्रोत के बारे में पूछताछ की गई जिसके संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से करीब 6 अपराध पंजीबद्ध है जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में प्रआर राममनोहर, प्रआर राजेंद्र, प्रआर दिनेश जाट, आर दीपक, आर आनंद, आर रवि कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ रविवार को भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर समाजसेवी श्रीमती सोनल प्रिंस राठौर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं शामिल थी। कलश यात्रा शहर के गायत्री शक्ति पीठ नदी चौराहे से निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रीमती राठौर महायज्ञ स्थल पर

पहुंची और कहाकि यह बड़े गर्व का विषय है कि हमारे शहर में इतिहास में पहली बार 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से निशुल्क रूप से होने वाले संस्कारित सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जन जागरण के लिए हो रहे गायत्री महायज्ञ के विराट आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
