सांदीपनि विद्यालय आष्टा में सृजन प्रदर्शनी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन, राज्य एवं जिला प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे विशेष पुरूस्कार – विधायक

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार दो दिवसीय सृजन प्रदर्शनी एवं वार्षिकोत्सव और पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रिंटरिच वातावरण, विद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों का प्रदर्शन तथा नव निर्मित भवन के बारे में पालकों, समुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया को अवगत कराना था। इसके साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों, परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को इस अवसर पर पुरूस्कृत किया गया।

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक सप्ताह से विद्यार्थी सृजन प्रदर्शनी की तैयारी में पूरे जोश के साथ लगे हुए थे। प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग की प्रदर्शनी के प्रभारी राजीव सारसिया, गणित एवं आई.टी. के राजेश मालवीय, विज्ञान एवं हेल्थ केयर के डॉ. तेजपाल सिंह, वाणिज्य, कला एवं कृषि के गौतम चौरसिया, असमा खानम, रघुवीर सिंह, भाषा समूह में हिन्दी के प्रभारी जितेन्द्र धनवाल, अंग्रेजी के पवन राया, संस्कृत के निर्मलदास बैरागी, उर्दू के मो. इमरान थे। निर्णायकगण ने प्रदर्शनी का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और तय मापदंडो के आधार पर प्रथम पुरूस्कार अंग्रेजी की प्रदर्शनी, द्वितीय पुरूस्कार विज्ञान की प्रदर्शनी एवं तृतीय पुरूस्कार संयुक्त रूप से हिन्दी और वाणिज्य, कला एवं कृषि की प्रदर्शनी को प्रदान किया गया। प्रदर्शनी के संयोजक अंत्येश धारवां ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के मध्य समन्वय कर प्रदर्शनी को उत्कृष्ट रूप दिया।

प्रदर्शनी को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष सिद्दीका भूरू खां, नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, पूर्व जावर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र केशव, समाज सेवी नोशे खान आदि ने भी देखा और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की मेहनत को सराहा। विधायक ने विद्यार्थियों से मॉडल आदि के संबंध में प्रश्न भी किए और उनकें संतोष जनक उत्तर पर शाबाशी भी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। प्राचार्य सितवत खान ने स्वागत भाषण में कहा कि सृजन और वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यालय की प्रतिभाओं को एक मंच उपलब्ध करवाया गया है। विद्यालय के विद्यार्थी न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक, वैज्ञानिक क्षेत्रों में भी प्रगति कर रहे है।

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि यह सी.एम. राइज़ विद्यालय प्रदेश का सबसे बड़ा सी.एम. राइज़ विद्यालय है, जिसमें न केवल संख्यात्मक दृष्टि से बल्कि गुणात्मक दृष्टि से भी विकास हो रहा है। उन्होंने इस विद्यालय को आष्टा क्षेत्र के लिए विशेष सौगात बताया और विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वो शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगातार परिश्रम करते रहे और अपना कॅरियर निर्माण करें। सरकार विद्यार्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रही है और उनकी समस्याओं का समाधान करने का भी प्रयास किया जा रहा है। अभी सी.एम. राइज़ विद्यालय में बसों की कमी है, इस कमी को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे है और शीघ्र ही शेष बसें भी संचालित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में द्रोपदि चीरहरण पर आधारित महाभारत नृत्य नाटिका, राजस्थान नृत्य, छोटे बच्चें द्वारा

जंगल-जंगल बात चली है एवं ऑपरेशन सिंदूर और चन्द्रशेखर आजाद पर आधारित देश भक्ति से ओतप्रोत नृत्य एवं नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक द्वारा अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 225 विद्यार्थियों के साथ ही भिन्न भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 228 अन्य विद्यार्थियों को भी पुरूस्कृत कर सम्मानित किया और उन्होंने घोषणा की कि जो विद्यार्थी हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में स्थान पाएंगें उनकों विशेष पुरूस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएंगा। कार्यक्रम का सफल संचालन भूपेन्द्र सिंह, सतीश वर्मा और पदमा परमार ने किया। सृजन एवं वार्षिकोत्सव में अंत्येश धारवां, असमा खानम, मनोज कर्मोदिया, भूपेन्द्र सिंह, पदमा परमार, सतीश वर्मा, धीरज शर्मा, जितेन्द्र मेवाड़े, गौतम चौरसिया, राखी पोहाने, पवन राया, नवीन मौर्य, निहायत मंसूरी,

रघुवीर सिंह, नेहा अंसारी, मो. इमरान, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. स्मिता नायर, राम सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, महेश नरगावा, प्रकाश यादव, रवि कुमार सोलंकी, शैलेन्द्र मालवीय, सीमा बघेल, अंतिमबाला हटिला, दीपक डावर, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, जसपाल सिंह, राजेन्द्र मौर्य, पल्लवी वर्मा, सपना मेवाड़ा, पूजा असाड़े, कृतिका वर्मा, नीता जैन, नीतू चौरसिया, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार, गौरीशंकर मालवीय, कासिम खान, वंदना सोलंकी, संघमित्रा धांसू, रवि मालवीय, सुनिल देलमिया, नीरज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, विजय मंगल बगाना, डी.एस. मांडवा, श्वेता पांडे, रफत जहां, किश्वर जहां, विजय अडगले, कमलेश वर्मा, मुकुंद सिंह, कुमेर सिंह ठाकुर,

संध्या पटेल, दीप्ति तोमर, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर, मनीष सोलंकी, विनोद नागदा, सतीश चक्रवर्ती, नीतू वर्मा, अशोक कुमार, आशीष मालवीय, ममता अटेरिया, बलवान सिंह, राजकुमार, शर्मिला गुर्जर, अखिलेश राकां, दीक्षा सूर्यवंशी, संगीता सिंदल, रितिका तिवारी, संजेश परमार, हरिनारायण सिंह, हिमांशी झंवर, विनोद मेवाड़ा, रीना जाटव, पूजा विश्वकर्मा, दिनेश प्रजापति, देशराज सरसैया, संध्या शर्मा, सीमा सोलंकी, ममता मालवीय, अरविंद ठाकुर, जितेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, कोमल अहिरवार, गोपाल कोली, अंकित मेवाड़ा, अर्चना वर्मा, कमलेश सिसोदिया, नितेश राठौर, आत्माराम सितोलिया, फूलकुंवर, सत्यवंत सिंह परमार, संदीप राठौर, गिरजा वर्मा, पंकज कुमार, जीवन सिंह, स्वाति राठौर, रीना मेवाड़ा, संतोष, ज्योति विश्वकर्मा, सुनंदा वर्मा, काव्या त्रिपाठी, शशिकांत प्रजापति, संगीता सोनी, रोशनी वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, प्रिया गोहे, संदीप वर्मा, संगीता राजपूत, ललित कुमार, साधना परमार आदि की विशेष भूमिका रही और इन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने पर बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top