
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्रवण और कहन का अन्योन्याश्रित सम्बन्ध है। अच्छे श्रोता सदप्रयास से अच्छे वक्ता बन जाते हैं । अच्छी सुनी गई बातों को जीवन मे उतार कर उसे जन जन तक पहुंचाने का उपक्रम श्रध्देय कुमेर सिंह मिट्ठुपुरा सरकार कर रहे हैं, हम मालवा वासियों के लिए यह गौरव और हर्ष की बात है। अगर जवान और किसान हमारे देश के शौर्य और समृद्धि की धुरी हैं तो कथा व्याख्यान हमे सद्प्रेरणा देकर धर्म की राह प्रशस्त करते हैं। इस भाव से पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने नगर में चल रही सप्त दिवसीय श्री मद भागवत कथा की व्यास पीठ पर विराजमान मिट्ठूपुरा सरकार का बहुमान किया।

एक उच्चकुलीन कृषक होने के साथ ही अपनी रुचि और धर्मनिष्ठा के चलते कुमेर सिंह जी मिट्ठुपुरा ने श्री मद भागवत के जीवन सूत्रों को अपनी कथा के माध्यम से उजागर कर हम सभी श्रद्धालुओं को उपकृत किया है। श्री कुमेर सिंह मिट्ठूपुरा एक अच्छे प्रवचनकार और भगवदाचार्य है आपकी कथा प्रवचन में साधारण से साधारण व्यक्ति एवं उच्च कोटि के व्यक्तियों के हितार्थ ज्ञान वर्धक बातें सम्मिलित रहती है जो जीवन को सार्थक बनाने के लिए उपयोगी होती है। एक किसान से यहां तक कि यात्रा को मिट्ठूपुरा सरकार ने अभी तक निर्बाध रूप से जारी की हुई है आपके कार्यक्रम सादगी

सरलता से सम्पन्न होते है आयोजकों को धन का भार ज्यादा नहीं आता है । मिट्ठूपुरा सरकार का स्वागत अभिनंदन कर मैं खुद को धन्य समझ रहा हूँ ऐसे आत्मीय भाव सेश्री परमार ने अंग वस्त्र और पुष्पमाला से भागवदाचार्य कुमेर सिंह का अभिनन्दन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू राठौर प्रसिद्ध भजन गायक, सह आयोजक डॉ रतन सिंह, पूर्व पार्षद भगवत सिंह मेवाड़ा का भी स्वागत पूर्व नपाध्यक्ष परमार ने किया। भागवताचार्य मिट्ठूपुरा सरकार ने व्यासपीठ से विश्व प्रसिद्ध आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर हरिद्वार, स्वामी अवधेशानंद जी गिरी के परम शिष्य प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार का आत्मीय स्वागत किया

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- किसी बच्चे के जन्म के समय उसकी माता की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर गाय का ही दूध पिलाया जाता है। हम उस गाय को माता मानने से कैसे इंकार कर सकते हैं। गौ सेवा के पुण्य से आपके हर दुख का नाश होता है। हरिहर लेंगे जीवन की सब पीड़ा, आओ हम मिलकर उठाएं गौ संवर्धन का बीड़ा। अनपढ़ मेरे गांव का गौ माता चराने जाये। पढ़ा लिखा तेरे शहर का कुत्ते को टहलाये। उक्त बहुत ही प्रेरक सदविचार अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन मालवा क्षेत्र के संत श्री मिट्ठूपुरा सरकार द्वारा व्यक्त किए गए।

कथा से पूर्व मुख्य यजमान जितेंद्र सिंह श्रीमती अनुसूइया ठाकुर फुडरा द्वारा संत श्री का शाल, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। आगे गुरुदेव द्वारा भगवान श्री कृष्णा की विभिन्न बाल लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। आज कथा में गोवर्धन पूजन किया गया। इसके पश्चात भगवान श्री कृष्णा बलराम और सुदामा जी द्वारा सांदीपनि आश्रम उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की। गुरु ग्रह पढ़ने गए रघुराई।अल्पकाल विद्या सब पाई। भगवान श्री कृष्ण द्वारा जरासंध का वध किया गया। और द्वारकापुरी नगरी बसाई गई। आज भगवान श्री कृष्णा रुक्मणी जी के विवाह के कथा सुनाई जाएगी।

श्री कृष्ण विवाह की संजीव झांकी भी प्रस्तुत की जावेगी। इस अवसर पर रघुनाथ सिंह मालवी पूर्व विधायक, जीवन सिंह अध्यक्ष सेंधव समाज, संजय दरबार, घनश्याम जांगड़ा, पवन पहलवान, तेज सिंह राठौर पार्षद, सूरज सिंह भाना खेड़ी,जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह पटाडा, तारा कटारिया पार्षद, गुलाब बाई ठाकुर जनपद सदस्य, विजेंद्र सिंह देवन खेड़ी, कोक सिंह पटवारी,तेज सिंह दरबार,सिद्दीक़ी गंज, सवाई सिंह खजुरिया, जितेंद्र सिंह अध्यापक, कल्याण सिंह अध्यापक, डॉ रतन सिंह,लखन सिंह खेनीयापुरा , दीपक मोदी, राजू राठौड़, अके सिंह पटाडा,सहित बड़ी संख्या में माता बहनो की उपस्थित रही।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मेरा सभी सनातनी भाइयों से कहना है। की सनातन धर्म तुम्हारा घर है। और जातियां सिर्फ अपने-अपने कमरे हैं। और कमरे तभी तक बने रहेंगे, जब तक घर बना रहेगा। इतिहास का कोई भी पन्ना पलट कर देख लीजिए, जब-जब हिंदू बंटा है। तब तब हिंदू कटा है। और घटा भी है। इसलिए जात-पात की करो विदाई। हिंदू हिंदू भाई-भाई। उपरोक्त बहुत ही सर गर्वित प्रवचन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भागवत भूषण संत श्री मिट्ठूपुरा सरकार द्वारा व्यक्त किए गए। आगे गुरुदेव द्वारा बताया गया कि धर्म और मातृभूमि के प्रति निष्ठा रखने वाला प्रत्येक सनातनी हमारा भाई है।

और यही सोच प्रत्येक भारतीय में होना चाहिए। सनातन धर्म अनादि है ,शाश्वत है। ना इसका कोई आदि है। ना अंत , सनातन धर्म वह दीपक है। जो समय की भयंकर आंधी तूफान में भी नहीं बुझता। इसके अलावा पूज्य महाराज श्री द्वारा बताया कि जब जब इस धरा धाम पर अनाचार, अत्याचार, अधर्म बढ़ता है।तब तब भगवान इस भूमि पर अवतार लेते हैं। और पापियो का नाश करते हैं। मथुरा के राजा कंस का अत्याचार बहुत बढ़ गया। तब गाय, ब्राह्मण, संत ,सती की रक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण ने मनुष्य रूप में देवकी ओर वासुदेव जी के यहां अवतार लिया। भगवान के जन्मोत्सव पर,नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। के गगन बेदी नारों से सारा पंडाल गूंजायमान हो गया।

सभी श्रोताओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। आज का प्रसाद कैलाश नारायण राठौड़ कोठरी वालों की ओर से वितरित किया गया। इस अवसर पर देवीसिह परमार, कृपाल सिंह पटाडा, महामंडलेश्वर कृष्णानंद, महंत कबीर आश्रम, डॉ मीना सिंगी, गुलाबबाई ठाकुर, गिरिजा कुशवाहा, कैलाश सोनी, राजेंद्र दरबार, नरेंद्र सिंह भाटी, प्रदीप सिंह शोभा खेड़ी, खुमान सिंह पडीयार, सुनील फरेला, चंदरसिंह गवाखेड़ा, अजय मितवाल, लखन परमार,अशोक राठौड़ सिद्दीक़ीगंज,राजेश मेवाड़ा श्रीमती मोना मेवाड़ा, धीरज सिंह पटेल भीमपुरा, , विक्रम सिंह पटेल,सुनील रुद्र, राजेंद्र सिंह मुरावर, दीपक मोदी सहित भक्तगण पधारे और कथा सुनकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मुझसे एक भक्त ने पूछा गुरुजी मंदिर और सत्संग में क्या अंतर है। तो मैंने कहा की मंदिर में इच्छाओं की पूर्ति होती है। और सत्संग में जाने से इच्छाओं का नाश। संग का रंग अवश्य चढ़ता है। इसलिए जीवन में हमेशा श्रेष्ठ, साधु पुरुष की संगत करना चाहिए। उक्त बहुत ही प्रेरक प्रवचन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा नया दशहरा मैदान पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस परम भागवत भास्कर संत श्री मिट्ठूपुरा सरकार द्वारा व्यक्त किए गए।

आगे कथा में गुरुदेव द्वारा बताया कि कृण ने दुष्ट दुर्योधन का साथ किया और अंत में मारा गया। अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण का संग किया तो महाभारत युद्ध में विजय श्री को प्राप्त किया। सुग्रीव अपने भाई बाली से पराजित होकर जंगल में निवास कर रहा था। परंतु जब श्री रामचंद्र जी का साथ मिला तो, अपना राज्य ,पत्नी, पुत्र धन सब कुछ प्राप्त हो गया। इसी प्रकार विभीषण भी राम जी की शरण में गया तो लंका का राजा बन गया। दूध का संग पाकर पानी भी कीमती हो जाता है। संगति से गुण उपजे, संगति से गुण जाय। रहीमन मिश्री बांस संग एक ही भाव बिकाय। इसके अलावा भी गौ माता की वर्तमान स्थिति, लव जिहाद छुआछूत वर्ण व्यवस्था पर भी विचार प्रकट किये।

आज सेंधव समाज और भारतीय जनता पार्टी मंडल आष्टा द्वारा विशाल चौरसिया के नेतृत्व मे पूज्य महाराज श्री का शाल श्रीफल भेंटकर संपूर्ण कथा समिति का साफा बांधकर स्वागत किया। आज कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आज इस अवसर पर विशाल चौरसिया, जीवन सिंह शोभा खेड़ी, विश्राम सिंह ठाकुर, मोहित सोनी,सुमित मेहता, जुगल मालवी, भागवत मेवाड़ा शुभम जैन, मनोहर सिंह रामपुरा,अनमोल गहलोत, संध्या बजाज, मंजू राठौर, भगवती सोनी, ललित ठाकुर, विनीता महेश्वरी,मोटा भाभी,रामचरण वर्मा बहादुर सिंह ठाकुर भील खेड़ी, रमेश चंद्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही। प्रसाद वितरण का लाभ डॉक्टर रतन सिंह मैं प्राप्त किया।
