

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हीरा दलोद्रिया के जन्म दिन पर नगर के प्रबुद्ध वर्ग, शिवालय हॉस्पिटल, अल्फा लेब एवं चिकित्सक संघ ने न केवल उनका पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया, अपितु आतिशबाजी चलाकर शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। वहीं दूसरी ओर आष्टा चिकित्सा संघ की एक बैठक गीतांजलि गार्डन में संपन्न हुई। उक्त बैठक में डॉक्टर हीरा दलोद्रिया को जन्मदिवस की बधाई देते हुए डॉक्टर प्रवीर गुप्ता सिविल सर्जन सीहोर को सेवानिवृत होने पर स्वागत कर सम्मानित किया गया।

वहीं डॉक्टर अतुल उपाध्याय चिकित्सक संघ के सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुने गए। डॉ हीरा दलोद्रिया एक ऐसे चिकित्सक है, जिन्होंने नगर सहित क्षेत्र व अनेक स्थानों के हजारों लोगों की जिंदगी बचाई है। आपके जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए अल्फा लेब के राहत अली सहित टीम ने आत्मीय स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। शिवालय हॉस्पिटल पर डॉक्टर कुणाल राय, डॉक्टर लावण्या वी,प्रबंधक नवीन जैन, नरेन्द्र गंगवाल, अजीत जैन आदि ने स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।वहीं डॉक्टर अतुल उपाध्याय ने भी अपने सेवाकाल में

हजारों गरीबों की आंखों का आपरेशन करवाकर नेत्र ज्योति बढ़ाई। डॉ उपाध्याय सेवानिवृत्त होने के पश्चात आज भी अपनी सेवाएं देकर गरीबों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए सहयोग कर रहे हैं।बैठक के दौरान चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश शर्मा का कार्यकाल पूर्ण होने पर डॉक्टर शर्मा ने अध्यक्ष पद हेतु डॉक्टर अतुल उपाध्याय के नाम को प्रस्तावित किया जिसका समर्थन वरिष्ठ डॉक्टर हीरा दलोद्रिया ,डॉ प्रवीर गुप्ता, डॉक्टर आरसी गुप्ता, डॉक्टर जेसी सोलंकी द्वारा किया गया डॉक्टर अतुल उपाध्याय आस्था चिकित्सक संघ के अध्यक्ष पद हेतु

निर्विरोध निर्वाचित हुए उपस्थित समस्त चिकित्सकों के द्वारा समर्थन में जोरदार करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर डी एस सोलंकी, डॉक्टर शुभम दलोद्रिया ,डॉक्टर शाहीन अंजुम, डॉक्टर मीनल सिंगी डॉक्टर, प्रशांत जामलिया, डॉक्टर मोहम्मद रिजवान,डॉक्टर लोकेंद्र पाल,डॉक्टर अकरम, डॉक्टर अनिल जामलिया ,डॉ बी एस यादव, डॉक्टर केके शर्मा, डॉक्टर सचिन महेश्वरी,डॉक्टर सूरज यादव, डॉक्टर विकास जैन ,डॉक्टर संजय हजेला, डॉक्टर परसराम सरिया, डॉ राजेंद्र मालवीय आदि उपस्थित थे।




