विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई….. विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने आये सभी ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज विधायक कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में आज वार्ड क्र 01 के रहवासी गंगाराम सांवरिया ने वार्ड में विचरण करने वाले सुअरों से उतपन्न होने वाली समस्याओं के निराकरण की मांग का ज्ञापन सौपा । सांवरिया ने बताया कई बार सीएमओ को शिकायत की लेकिन समस्या का हल नही हुआ । सुअरों से पूरे क्षेत्र के नागरिक,किसान परेशान है ।
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भरोसा दिया कि वे नपा को निर्देशित करेंगे । विधायक ने आज कई ग्रामो के आये ग्रामीण जनों की समस्याओं को सुना ।

स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं

अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे।

मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने जानकारी देते हुए बताया की आज जनसुनवाई में आये ग्रामीणों ने ग्राम कजलास निवासी अम्बाराम जी द्वारा उनके निजी बोर को शासनाधीन कराने,ग्राम बड़ोदिया गाडरी में गल चौराहा पर चबुतरा निर्माण कराने,ग्राम दरखेड़ा पहाडी आश्रम पर एवं ग्राम जसमत में हेन्डपम्प स्थापित कराने,अलीपुर के वार्ड क्र 1 में पालतु सुअरों द्वारा गंदगी फैलाने एवं फसल को नुकसान पहुंचाने की समस्या से राहत दिलाने,मालवीय नगर वार्ड नं. 15 आष्टा में नाली निर्माण कराने, अलीपुर के विस्तारियापुरा वार्ड नं. 01 में नाली पर से अतिक्रमण हटवाने,प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त प्रदाय कराने एवं

नल कनेक्शन प्रदाय कराने झालीपीर क्षेत्र में,ग्राम कजलास से ढाबला तक डामरीकरण कराने,ग्राम चामसी में धर्मशाला हेतु भूमि उपलब्ध कराने,पारिवारिक विवाद से संबंधित समस्या के निराकरण कराने,अपात्र लोगों के बनाये गये बी.पी.एल. कार्ड की जाँच कराने संबंधी ग्राम पंचायत लसुड़िया (खास) सड़क में बने है ये कार्ड,
स्वास्थ्य लाभ हेतु आर्थिक सहायता प्रदाय कराने,उच्च अध्ययनरत हमारे विद्यार्थियो का छात्रवृति दिलाने,
उच्च अध्यनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय करने।
सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top