updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ग्राम खड़ीहाट में चलरही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस में व्यासपीठ पर बिराजी कथा वाचक कविता दीदी ने संबोधित करते हुए कहा की बेटी का कभी अपमान ना करें हमारा देश आदिकाल से मातृ प्रधान रहा है शास्त्रों में भी प्रमाण है सीताराम राधेश्याम कोशल्या नंदन सुमित्रानंदन आदि आदि। आज गलत खान पान की वजह से देश मे अपराध बढ रहे है। बेटियो को भी फूहड़ वीडियोगीतों पर आधे कपड़े पहन कर अश्लील गानों पर नाचने से बचना चाहिये। आज का युवा युवतियां सोशल मीडिया में जल्दी प्रसिद्ध होने के चक्कर में अपनी आस्मियत को ना परोसे।

भागवत कथा में आज कृष्ण जन्म, कृष्ण लीला, इंद्र का अहंकार मर्दन, गोवर्धन पूजा, भगवान शंकर द्वारा बालकृष्ण के दर्शन का सुंदर वर्णन किया गया। कथा के प्रारम्भ मे एसआर पब्लिक स्कूल की ओर से पूजनीय दीदी का स्वागत किया गया । इस अवसर पर कथा का श्रवण करने के लिए भुरू भाई मुकाती अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समित आष्टा, धारासिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मानसिंह इलाही जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, धरम सिंह आर्य, सुनील कुमार आर्य मण्डल अध्यक्ष मेना, कृपाराम मितवाल, विष्णु परमार ,किशोर डांगर अजनोद, गलतन डांगर अजनोद,सहित चामसी,टीटोरिया, बैजनाथ, डुका, चनोठा आदि गाँव से सेकड़ो की संख्या मे श्रद्धांलु जन कथा का रसपान करने पहुचे।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जैन शासन के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व दिगम्बर जैन धर्मावलम्बीयो द्वारा बड़े ही भक्ति भाव के साथ दो दिवसीय आयोजन के साथ नगर के समस्त जिनालयों में भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। दिगम्बर जैन पंचायत समिति के श्री धीरज जैन नीलबड़ के अनुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व दो दिवसिय आयोजन के साथ पूज्य मुनि श्री विश्वसुर्य सागर जी महाराज व मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज के सानिध्य व निर्देशन में दिव्योदय जैन तीर्थ किला पर समाज द्वारा भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है प्रथम दिवस 16 जनवरी शुक्रवार

प्रातः 6:30 बजे से मंगलास्टक पाठ के साथ किला मंदिर में विराजमान प्राचीन प्रतिमा श्री आदिनाथ भगवान नदिया वाले बाबा के मस्तक पर पूज्य मुनि श्री के मुखारविंद से 1008 मन्त्रो द्वारा से 108 इन्द्रो द्वारा अतिशयकारी मस्तकाभिषेक सम्पन्न होंगे वही द्वितीय दिवस 17 जनवरी शनिवार को प्रातः6:30 बजे से मंगलास्टक पाठ प्रारम्भ होगा व सभागृह में नित्य पूजा व संगीतमय श्री आदिनाथ महामण्डल विधान पूजन व निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा व मुनि श्री की दिव्य देशना के साथ भव्य आयोजन सम्पन्न होगा। दिगम्बर जैन पंचायत समिति के धीरज जैन नीलबड़ सन्दीप जैन विकाश जैन अरिहन्त जैन रत्नेश जैन अमर जैन आदि ने समस्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की विनती समाज जनो से की है।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- ✅आगामी रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों को लेकर दिनांक 13 जनवरी 2026 को सर्किट हाउस, सीहोर में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
✅ बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक, देहात जोन, भोपाल श्री अभय सिंह एवं भोपाल संभाग के आयुक्त श्री संजीव सिंह, श्री राजेश चंदेल पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज द्वारा की गई ।
✅बैठक में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिले के समस्त संबंधित विभागों के अधिकारीगण, कुबेरश्वर धाम के पंडित श्री प्रदीप मिश्रा तथा विठ्ठलेश सेवा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

✅दिनांक 14 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक ग्राम चितावलिया हेमा स्थित कुबेरश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव की व्यवस्थाओं की समीक्षा ।
✅पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, संचार सुविधा एवं श्रद्धालुओं की मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा।
📍 *निर्देश एवं प्रमुख निर्णय*
➡️यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था
✅समिति द्वारा धाम के निकट 100 एकड़ भूमि वाहन पार्किंग हेतु उपलब्ध कराई जाएगी।

✅बसों की पार्किंग हेतु हाईवे किनारे 5 एकड़ भूमि पृथक से आरक्षित की जाएगी।
✅समिति द्वारा बताए गए एनजीओ के पदाधिकारियों एवं वालंटियर्स के नाम एवं नंबर उपलब्ध कराकर उनके कार्यों पर पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित मार्गदर्शन दिया जाए।
✅अमलाहा कट प्वाइंट मेन रोड से किए जाने वाले डायवर्जन मार्ग का अतिक्रमण हटाकर मार्ग चौड़ीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए।
✅ वाहनों की निर्बाध आवाजाही हेतु वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण एवं पार्किंग स्थलों की पूर्व तैयारी की जाए।

➡️भीड़ प्रबंधन
✅ प्रवेश एवं निकास मार्गों पर बैरिकेडिंग, वालंटियर्स की तैनाती एवं सीसीटीवी से निगरानी।
✅ स्थायी एवं अस्थायी संकेतकों की व्यवस्था।
✅ वॉच टावरों की स्थापना।
✅ पुलिस/प्रशासनिक कंट्रोल रूम की स्थापना।
✅खोया-पाया केंद्र एवं पुलिस सहायता केंद्रों की स्थापना।
✅शिला स्थल की समुचित वेरीकेटिंग।
➡️स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं
✅प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं मेडिकल टीम की तैनाती।
✅ धाम परिसर में स्थापित चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भ्रमण कर उपलब्ध सेवाओं का सत्यापन।

➡️पेयजल, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था
✅अस्थायी जल स्रोत, शौचालय, सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी एवं रात्रिकालीन रोशनी की समुचित व्यवस्था।
✅ श्रद्धालुओं हेतु स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता।
✅ इस कार्य हेतु पर्याप्त वालंटियर्स की तैनाती।
➡️सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र
✅ श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु सूचना केंद्र एवं उद्घोषणाओं की व्यवस्था।

➡️पुलिस कंट्रोल रूम एवं सूचना संप्रेषण
✅ सुरक्षा हेतु उपयुक्त स्थान पर पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना, जहां से सम्पूर्ण क्षेत्र की निगरानी एवं समन्वय किया जाएगा।
✅ दिशा-निर्देश एवं सतर्कता हेतु बैनर, पोस्टर एवं संकेतक बोर्ड प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे।
➡️कथा पंडाल व्यवस्था
✅कथा पंडाल में अग्नि सुरक्षा उपकरण एवं आपातकालीन निकास की व्यवस्था।
✅आकस्मिकता को ध्यान में रखते हुए अस्थायी गैंगवे का निर्माण।

➡️भोजनशाला व्यवस्था
✅भोजन वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रखने हेतु वालंटियर्स की तैनाती।
✅भोजन/प्रसादी वितरण हेतु 03 कतारों का निर्माण।
✅भोजन पंडाल के पास मेडिकल टीम की तैनाती।
✅ श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजन की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच।
➡️धाम परिसर में विशेष कॉरिडोर की स्थापना
✅ पुलिस प्रशासन द्वारा प्रस्तावित विशेष कॉरिडोर की स्थापना पर सहमति।
✅श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा।
✅इस कॉरिडोर से बल, वालंटियर्स एवं आपातकालीन सेवाएं धाम के प्रत्येक हिस्से तक पहुंच सकेंगी।
➡️संचार व्यवस्था
✅ मोबाइल नेटवर्क हेतु अतिरिक्त क्षमता के लिए टावर की व्यवस्था।
✅ डेडिकेटेड लाइन एवं पर्याप्त इंटरनेट सुविधा।
➡️रुद्राक्ष वितरण बंद रखने का निर्णय
✅विठ्ठलेश सेवा समिति द्वारा 15 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक रुद्राक्ष वितरण पूर्णतः बंद रखा जाएगा।
✅ इस संबंध में समिति द्वारा लिखित पत्र प्रस्तुत किया गया।
➡️बैठक के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक, देहात जोन, भोपाल श्री अभय सिंह एवं संभागीय आयुक्त श्री संजीव सिंह ने कुबेरश्वर धाम का स्थल निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान समिति एवं अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
➡️इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
