

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सामरदा के विद्यार्थियों ने जाना तकनीकी शिक्षा का महत्व, राजश्री आईटीआई और कंप्यूटर सेंटर का किया शैक्षणिक भ्रमण। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और तकनीकी कौशल से रूबरू कराने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरदा के छात्र-छात्राओं ने एक विशेष व्यावसायिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों के दल ने राजश्री प्राइवेट आईटीआई और राजश्री कंप्यूटर सेंटर का दौरा कर आधुनिक तकनीकी उपकरणों और कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन ट्रेड का अवलोकन किया। संस्थान के प्रशिक्षकों ने छात्रों को मशीनों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा उपकरणों के महत्व और भविष्य में तकनीकी शिक्षा के माध्यम से उपलब्ध स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। राजश्री कंप्यूटर सेंटर में विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता, सॉफ्टवेयर संचालन और आधुनिक समय में कंप्यूटर ज्ञान की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर लैब में हार्डवेयर उपकरणों और इंटरनेट के सही उपयोग को लेकर गहरी उत्सुकता दिखाई।

शासन की मंशानुसार व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) के तहत इस प्रकार के भ्रमण का आयोजन किया गया है। इससे विद्यार्थियों में केवल तकनीकी रुचि ही नहीं बढ़ती, बल्कि उन्हें अपना करियर चुनने में भी मदद मिलती है। भ्रमण के दौरान विद्यालय के शिक्षक जीवन चंद्रवंशी, निलेश परमार, रवि चिरौंजिया, अशोक मालवीय एवं आयुषी नामदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आईटीआई की विभिन्न वर्कशॉप का अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने बिजली के उपकरणों, मशीनों की मरम्मत और

तकनीकी कौशलों को करीब से देखा। भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से महाविद्यालय के संचालक श्री बी.एस. परमार, प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार, मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया, सविता बैरागी, राहुल सेन, रामवती मेवाड़ा, प्रहलाद मेवाड़ा, पूजा मेवाड़ा, द्वारकाप्रसाद करमोदिया, पूजा परमार, पुष्पा मेवाड़ा, अखिलेश सक्सेना, माया मेवाड़ा, ममता तिवारी, कविता भूतिया, रंजना परमार, मनोहर लाल, विनोद मीणा, बहादुर सिंह, रवि मेवाड़ा, अरविंद यादव, रीना यादव एवं शिवराम परमार उपस्थित रहे।

