

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- काजीपुरा वार्ड नंबर 8 की पार्षद तस्कीन शेख रईस ने एक लिखित आवेदन बिजली विभाग अधिकारी महोदय को देखकर मांग की है कि 18 फरवरी से रमजान मुबारक महीना शुरू होने के साथ-ही 3 मार्च से होली पर्व का त्यौहार भी शुरू हो रहा है रमजान माह के मुबारक माह में मुस्लिम धर्म से जुड़े नागरिक गण रात दिन घरों एवं मस्जिदों में इबादत करते हैं उक्त फरवरी व मार्च के माह में भीषण गर्मी भी शुरू हो रही है घरों में मस्जिदों में कूलर पंखे आदि चलते हैं काजीपुरा वार्ड नंबर 8 की पार्षद तस्कीन शेख रईस ने बताया कि रमजान माह के साथ-साथ होली उत्सव का त्यौहार भी नगर में लगातार 5 दिनों तक मनाया जाता है रमजान एवं होली पर विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से पर्याप्त होना

अत्यंत जरूरी है पार्षद तस्कीन शेख रईस ने बताया कि पिछले वर्ष रमजान मुबारक के एक माह के त्योहार पर नगर में विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होने के कारण रमजान माह में मुस्लिम धर्म से जुड़े रोजदारों को भीषण गर्मी व अंधेरे का सामना करना पड़ा था पार्षद तस्कीन शेख रईस ने मांग की है कि रमजान के पूरे एक महा पर्याप्त समय पर बिजली दी जाए वह स्टेट लाइट शाम को समय पर चालू की जाए पार्षद तस्कीन शेख रईस ने लिखित आवेदन देकर मांग की है कि समय रहते ट्रांसफार्मर के लोड वगैरा चेक कराए जाएं जगह-जगह केवल जो खराब है उन्हें बदल दी जाए ताकि रमजान माह एवं होली के त्यौहार में विद्युत सप्लाई से परेशानियों का शहर वासियों को सामना नहीं करना पड़े और हिंदू मुस्लिम हम सब मिलकर अपने त्योहारों को अच्छे से मना सके

आष्टा रमजान माह और होली पर्व के त्योहार पर पानी एवं साफ सफाई व लाइट की रोशनी सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का निराकरण करें पार्षद तस्कीन शेख रईस
काजीपुरा वार्ड नंबर 8 की पार्षद तस्कीन शेख रईस ने नगरपालिका अधिकारी महोदय को एक लिखित आवेदन देकर मांग की कि 18 फरवरी से 18 मार्च तक रमजान मुबारक महीना रहेगा और इसी बीच 3 मार्च से होली का पावन पर्व भी पांच दिन का शुरू होगा। रमजान माह के 1 महीने तक मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग रात दिन घरों एवं मस्जिदों में इबादत करते हैं, जिसमें पानी की अधिक आवश्यकता रहती है।

पार्षद तस्कीन शेख रईस ने बताया कि वर्तमान में एक दिन छोड़कर 45 मिनट नल से पानी दिया जाता है, जो ऊंचाइयों वाले क्षेत्र में 10 मिनट पाइपलाइन से पानी ऊपर चढ़ने में और 10 मिनट पहले पाइप लाइन में पानी नीचे उतर जाता है, जिसकी वजह से कुल 25 मिनट ही नल द्वारा पानी मिलता है, जिससे रमजान में पानी की पूर्ति नहीं होती है।पार्षद तस्कीन शेख रईस ने लिखित आवेदन देकर मांग की है कि रमजान के पूरे एक माह मुस्लिम बहुमूल्य क्षेत्र में प्रतिदिन नल से पानी दिया जाए। यदि प्रतिदिन नल से पानी नहीं दे सकते तो समय बढ़ाकर एक घंटा नलों से शुद्ध पानी दिया जाए। आवश्यकता पड़ने पर मस्जिदों और मुस्लिम क्षेत्र में टैंकरों से पानी की पूर्ति की जाए।

वार्ड नंबर 8 की पार्षद तस्कीन शेख रईस ने यह भी मांग की है कि पुराने पेट्रोल पंप से पार्वती के नए ब्रिज व मरकस वाली मस्जिद आसपास एक्स्ट्रा लाइट लगाई जाए और शहर की सभी मस्जिदों के आसपास लाइट लगाई जाए। लगभग सभी वार्डों में पोलो पर कई माह से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है सभी खराब स्ट्रीट लाइट सुधारने वह नई एलइडी लगाने की व्यवस्था की जाए।शहर की सभी मस्जिदों के आसपास और हर वार्ड में पूरे रमजान के एक माह तक विशेष रूप से साफ सफाई की जाए, आवश्यकता अनुसार पानी दिया जाए, और साथ ही वार्डों में हर हफ्ते मच्छरों की दवाई छिड़काई जाए।

पार्षद तस्कीन शेख रईस ने आवेदन देकर मांग की है कि होली पर्व के त्योहार रंग के साथ लगातार 5 दिन तक परंपरा अनुसार मनाया जाता है, इसलिए 5 दिन लगातार प्रतिदिन नल द्वारा पानी दिया जाए और जगह-जगह चौराहे चौराहे पर टंकियां रखकर टैंकरों से पानी की पूर्ति की जाए। होली के सभी स्थानों पर लाइट की व्यवस्था की जाए और विशेष रूप से साफ सफाई की जाए।पार्वती के नए पुल ब्रिज के आसपास गंदगी हो रही है, कृपया फाइव ग्रेट और टैंकरों के पानी से पुल की सफाई कराई जाए। पार्वती नदी में पानी भी कम हो गया है, कृपया रमजान माह और होली पर्व दोनों त्योहारों को देखते हुए समय रहते नदी में डेम से पानी छुड़वाया जाए। रमजान मुबारक और होली पर्व के त्योहार पर शहर वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
