

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सी.एम. राइज सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में 05 फरवरी को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं के एक हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के सात सौ से अधिक विद्यार्थियों को विदाई दी। सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य सितवत खान एवं शिक्षक अंत्येश धारवां द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। विदाई समारोह में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई

तथा कक्षा 12वीं के कला, जीवविज्ञान, गणित, वाणिज्य एवं कृषि संकाय से 1 छात्र एवं 1 छात्रा कुल 10 विद्यार्थियों का मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन भी किया गया। मिस्टर फेयरवेल के रूप में कक्षा 12वीं के छात्र गणित संकाय में मिस फेयरवेल सौम्या चौरसिया और मिस्टर फेयरवेल अर्थव जैन, जीवविज्ञान संकाय में मिस फेयरवेल दिव्यांशी और मिस्टर फेयरवेल जयंत वर्मा, वाणिज्य संकाय में मिस फेयरवेल महक ठाकुर और मिस्टर फेयरवेल कृष्णा, कला संकाय में मिस फेयरवेल प्राची परमार और मिस्टर फेयरवेल अरमान खान एवं कृषि संकाय में मिस फेयरवेल परी ठाकुर और मिस्टर फेयरवेल नितिन को चुना गया।

विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन सरलिन मिश्रा और खुशी द्वारा किया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य सितवत खान ने कहा कि सी.एम. राइज़ स्कूल शासन की तरफ से आष्टा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सौगात है, जिससे ग्रामीण एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। सादा जीवन उच्च विचार का सूत्र अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी परीक्षा समाप्त होने में एक महीने का समय है यदि इस समय का विद्यार्थी सदुपयोग करेंगें तो बहुत अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे। वरिष्ठ शिक्षक अंत्येश धारवां ने विद्यार्थियों के साथ बिताएं पलों को याद किया और कहा कि कोई भी शिक्षक विद्यार्थियों का कभी बुरा नही चाहता इसलिए विद्यार्थी सभी शिक्षकों का सम्मान करें।

शिक्षिका पदमा परमार ने बहुत ही अच्छी कविता सुनाकर न केवल विद्यार्थियों बल्कि शिक्षकों का भी मन मोह लिया। उन्होंने कविता में जीवन का महत्व बताया और जीने की कला सिखाई। शिक्षक जितेंद्र मेवाड़ और पवित्र कुरादिया ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित का शुभकामनाएं दीं। शिक्षक वीरेन्द्र सिंह ने भी कविता सुनाकर विद्यार्थियों को विदा किया। शिक्षक सतीश वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यालयीन समय विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और विद्यालय से विद्यार्थियों का हमेशा भावनात्मक संबंध बना रहता है। विदाई समारोह कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंत्येश धारवां, पदमा परमार, भूपेन्द्र सिंह, जितेंद्र मेवाड़, पवित्र कुरादिया, सतीश वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, डॉ. तेजपाल सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, पवन राया, दिनेश गहरवाल, निर्मलदास बैरागी, धीरज शर्मा, निकिता शर्मा, विजय अडगले, राजीव सारसिया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

